2020 के अंतिम दौर में शुक्र लाएंगे बड़ी खुशखबरी, 7 राशियों के चमकेंगे सितारे

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 06:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shukra Rashi Parivartan 2020: जीवन में सभी भौतिक सुखों के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह इस साल का आखिरी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 11 दिसंबर को 5:16 पर अपनी तुला राशि छोड़कर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और इस विदा ले रहे साल में जाते-जाते 7 राशियों के लिए खुशखबरीयों का पिटारा खोल देंगे।

PunjabKesari Venus Transit
Effects on Zodiacs: हमारे जीवन में शुक्र ग्रह बहुत अहमियत रखते हैं। शुक्र ग्रह एक ऐसे ग्रह हैं जिन्हें अंग्रेजी में वीनस यानी सुंदरता की देवी कहा जाता है तो साथ ही हमारे शास्त्रों में इन्हें दैत्य गुरु भी माना जाता है यानी असुरों के गुरु। शुक्र ग्रह को जीवन में समृद्धि, नैसर्गिक भोग विलास और दांपत्य का कारक माना जाता है । शुक्र अगर कुंडली में मजबूत हो तो जीवन में सुख-सुविधाओं की बरसात करते हैं। प्रेम रस से लेकर जीवन के सारे रस हमें प्रदान करते हैं। शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं। यह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। मीन राशि में यह अपनी उच्च स्थिति में होते हैं जबकि कन्या राशि में यह नीच के हो जाते हैं।

Rashi Parivartan of venus: शुक्र एक ऐसे ग्रह हैं जो हमें एक आर्टिस्टिक नेचर देते हैं। हमें सौंदर्य प्रेमी बनाते हैं। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण पैदा करते हैं । हमें एक अच्छा प्रेमी बनाते हैं। हमारे व्यक्तित्व में आकर्षण भरते हैं। हमें स्त्री सुख , वाहन सुख  और धन का सुख प्रदान करते हैं यानि पूरी विलासिता देते हैं लेकिन यही शुक्र अगर खराब स्थिति में हों या नीच के हों तो हमें नीरसता प्रदान करते हैं।

PunjabKesari Venus Transit
Venus Transit 2020: शुक्र ग्रह 11 दिसंबर को 5:16 मिनट पर  वृश्चिक राशि में आ रहे हैं तो कईयों का भाग्योदय भी होगा। औषधि पर भी शुक्र का आधिपत्य है। शुक्र ग्रह मंगल की  वृश्चिक राशि में आ रहे हैं तो इन दिनों अस्वस्थ चल रहे लोगों को जहां बीमारी से राहत मिलेगी, वहीं देश-दुनिया को औषधि विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।
 
Effects on Zodiacs: आइए सबसे पहले उन 7 भाग्यशाली राशियों की बात करते हैं, जिनके लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन किस्मत चमकाने वाला है और कुछ बेहतरीन नतीजे देने वाला है।

यह राशियां हैं- मेष राशि जो मंगल की राशि है।

मिथुन राशि जो बुध की राशि है।

सिंह राशि, जिसके स्वामी सूर्य हैं।

तुला राशि जो शुक्र की अपनी ही राशि है ।

वृश्चिक राशि जो मंगल की राशि है और जिस में अब शुक्र गोचर करेंगे।

धनु राशि जिसके स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं

और कुंभ राशि जिसके स्वामी शनि देव हैं।

PunjabKesari Venus Transit
Horoscope Shukra Rashi Parivartan 2020: इन 7 राशियों को क्या-क्या खुशखबरी मिलने वाली है, यह भी जान लीजिए-

मेष राशि वालों को भरपूर दांपत्य सुख मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। कई अच्छे फलों की आपको प्राप्ति होगी। अगर नौकरी कर रहे हैं तो पदोन्नति भी हो सकती है और आपके अधिकारों में भी इजाफा होगा।

मिथुन राशि वालों को शुक्र संतान की ओर से खुशखबरी प्रदान करेंगे। लोग आपके व्यक्तित्व के कायल होंगे और आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे। प्रेम प्रसंगों के साथ-साथ परिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी।

सिंह राशि वालों का स्टेटस बढ़ेगा।  आय के नए साधन बनेंगे। जो लोग शैक्षणिक व्यवसाय से जुड़े हैं यानी शिक्षा जगत से ताल्लुक रखते हैं, उन पर तो खूब मेहरबानी बरसेगी।
 
तुला राशि की महिलाओं पर तो शुक्र देव कुछ ज्यादा ही मेहरबान रहेंगे और उन्हें खूब धन लाभ होगा। इस राशि के लोगों की जिंदगी में खुशहाली आएगी। उनके ज्ञान में इजाफा होगा। उन्हें रोगों से मुक्ति मिलेगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में उनका पलड़ा भारी रहेगा। यानी तुला राशि वालों के लिए पांचों उंगलियां घी में रहने वाली हैं।

वृश्चिक राशि जिसमें 11 दिसंबर को शुक्र प्रवेश करेंगे, गोचर काफी शानदार रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों की विल पावर बढ़ेगी और वृश्चिक राशि वाले जातक स्वयं को आंतरिक ऊर्जा से लैस महसूस करेंगे। शुक्र वृश्चिक राशि के जातकों की तमाम मनोकामनाओं को पूरा करेंगे।

धनु राशि वाले भी लकी रहने वाले हैं । शुक्र ग्रह उनकी आमदनी में इजाफा करेंगे। नया वाहन खरीदने का योग बनाएंगे। इस राशि के जातकों को अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

कुंभ राशि वालों का भाग्य भी चमकेगा क्योंकि शुक्र देव कुंभ राशि के 10वें भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में 10वें भाव को पिता व राज दरबार भाव भी कहते हैं। ऐसे में कुंभ राशि वालों को, शुक्र देव अच्छे फल दे सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता भी मिलेगी और माता-पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी।

Horoscope Venus Transit 2020: यह तो थी 7 सौभाग्यशाली राशियां , जिनकी किस्मत शुक्र के राशि परिवर्तन से चमकने वाली है। अब उन 3 राशियों की बात करते हैं जिनके लिए शुक्र का यह राशि परिवर्तन न तो अच्छा और न बुरा साबित होने वाला है यानि सामान्य रहने वाला है। यह राशियां हैं- वृषभ राशि, कर्क राशि व मीन राशि

Shukra ka rashifal: जिन 2 राशियों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला, वे हैं- कन्या राशि व मकर राशि। इन दोनों राशि वालों को कोई न कोई परेशानी या कष्ट रह सकता है। इन्हें वाद-विवाद से भी दूर रहना होगा और अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

PunjabKesari Venus Transit


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News