अगर आप नहीं करते उपायों में विश्वास तो इस होली बदल सकती है आपकी सोच!

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 06:44 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीज़ों के बारे में बताया गया है जिनको अपने जीवन में अपनाने से हम न केवल अपने जीवन की नकारात्मक ऊर्जा को बल्कि अपने अंदर की नैगेटिविटी को भी खत्म किया जा सकता है। मगर कमी है हमारा इस के बारे मे जागरूक होना। जी हां, आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो वास्तु के इन उपायों से या यूं कहें इसके टिप्स से अंजान है। तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें इस बारे में जानकारी तो है, मगर उन्हें इन बातों पर यकीन नहीं है। इसका कारण केवल ये नहीं कि उनका इन चीज़ों पर विश्वास न होना बल्कि असल कारण है इन बातों को अपनाए बिना इन पर विश्वास न करना। तो अगर आप भी इन्हीं लोगों की गिनती में आते हैं तो चलिए आज आपको बताते हैं कि कुछ ऐसे उपाय जिन्हें अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा। साथ ही साथ इसका रिजल्ट भी बहुत जल्दी दिख जाएगा। 
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स
(नोट: पंजाब केसरी इन उपायों की पुष्टि नहीं करता, ये सारे उपाय ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है।)

घर की चौखट पर रंगोली बनाएं या अपने ईष्ट का नाम या श्री राम बोल कर एक हल्दी मिश्रित घोल की रेखा खींचें। इससे नकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाले व्यक्ति की नजर घर पर नहीं लगती।

घर में समुद्री नमक के पानी के घोल से साफ-सफाई करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

घर में धूल और झाले नहीं होने चाहिएं। इससे लक्ष्मी नाराज होती हैं। बड़ी साफ-सफाई शनिवार को करें।

शाम को घर या दुकान की साफ-सफाई के बाद ही दीया-बत्ती करनी चाहिए। कपूर और घी का दीपक जलाने से सकारात्मक बदलाव आते हैं।
PunjabKesari, कपूर, Kapoor
सप्ताह में एक दिन घर के सभी सदस्य मिल कर सामूहिक पूजा-आरती अवश्य करें।    

कुत्ते का रोना अथवा सियार  के रोने से रिश्तेदार, पड़ोसी या मोहल्ले में कष्ट (मृत्यु) की संभावना रहती है।

कार्य पर जाते समय कोई दुष्ट प्रकृति वाला, व्यभिचारी अथवा अन्यायी, व्यभिचारिणी सामने आ जाए तो कार्य सफल नहीं होता।

घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है। निवारण के लिए रामरक्षास्तोत्र अथवा दुर्गा मां की आराधना करें।
PunjabKesari, Ram Raksha Stotra, राम रक्षा स्तोत्र
अगर आपको आकाश में तारे टूटते दिखाई दें तो स्वास्थ्य खराब होने की सूचना होती है। इसी के साथ नौकरी में खतरा एवं आर्थिक तंगी आने लगती है।

कार्य पर जाते समय अगर बिल्ली रास्ता काट जाए तो आप घर वापस आकर या थोड़ा विश्राम कर आगे जाएं।    
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News