शारदीय नवरात्रि 2021: मां की पूजा करने से पहले जानें, क्या सही स्थान पर है घर का पूजा स्थल?

punjabkesari.in Sunday, Oct 10, 2021 - 03:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इस दौरान लोग बड़ी श्रद्धा भावन के साथ देवी दुर्गा के साथ-साथ उनके विभिन्न नौ रूपों की आराधना की जाती है। परंतु इन तमाम माता के भक्तों में से बहुत से ऐसे होते हैं जिन्हें पूजा करने के सही नियम आदि पता नहीं होते। तो बता दें अभी आप के पास समय है, बाकि बचे शारदीय नवरात्रि में सही विधि से पूजा अर्चना करके माता रानी की कृपा के हकदार बन सकते हैं। 

बता दें धार्मिक, ज्योतिष व वास्तु शास्त्र में सनातन धर्म में होने वाली पूजा के बारे में वर्णन किया गया है। इतना ही नहीं इसमें कई ऐसे टिप्स, उपाय व नियम बताए गए हैं, जिन्हें अगर व्यक्ति ध्यान में रखता हुआ पूजा करता है तो पूजा का दोगुना फल प्राप्त होता है। 

वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो घर में पूजा घर हमेशा ईशाण कोण में होना चाहिए, मान्यता है कि बृहस्पति देव इस दिशा के अधिपति हैं, जिस कारण इस दिश में बैठकर पूजा अर्चना करना लाभकारी माना जाती है। वास्त के अनुसार यहां ध्यान आजि करने से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। 

यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें-
कहा जाता है जिस घर का पूजा घर वास्तु शास्त्र के नियमों के विपरीत होता है, उस घर के लोगों का पूजा में कभी एकाग्रता से मन नहीं लगता। जिससे परिणाम स्वरूप पूजा से होने वाला लाभ कम होत जाता है।  

वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि प्रत्येक घर में एक ही पूजा स्थल होना चाहिए अर्थात एक से ज्यादा पूजा घर नहीं होने चाहिए। जिस घर में ऐसा होता है वहां के लोगों के जीवन में मानसिक, शारीरिक तथा आर्थिक समस्याएं अधिक होती हैं। 

पूजा घर में रखी देवी-देवताओं की मूर्तियां ज्यादा पास नहीं रखनी चाहिए, कम से कम इन्हें एक दूसरे से 1-2 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। 

इसके अलावा घर में किसी भी स्थान पर देवी-देवताओं की तस्वीर किसी भी हाल में आमने सामने न लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच आपसी तनाव बढ़ता है। 

इसके अतिरिक्त घर में पूजा घर का पूर्व अथवा उत्तर दिशा में होना भी शुभ होता है। ऐसी मान्यताएं है कि घर की इन दिशाओं में पूजा घर के होने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News