Navratri Day 3 Worship: मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 09:03 AM (IST)

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन राजधानी में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। झंडेवालान मंदिर में भक्तों ने मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि देवी का यह रूप भक्तों की सभी इच्छाओं को पूर्ण करता है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 290 सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, वहीं कंट्रोल रूम से सेवादार और पुलिसकर्मी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर की आरती और अन्य कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण यूट्यूब, फेसबुक और मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। सुबह 4 बजे और शाम 7 बजे की आरती विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर परिसर में मेहंदी केंद्र पर प्रशिक्षु बालिकाओं ने श्रद्धालुओं को मेहंदी लगाई। इसके अलावा पौधों के स्टॉल और डेयरी उत्पादों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई। इसी क्रम में मां कालकाजी, छतरपुर तथा गुफावाला मंदिर हरी नगर स्थित संतोषी माता मंदिर व चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में बैड़े पैमाने पर भीड़ रही।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News