सुख-समृद्धि से लेकर पैसों तक की होगी संपन्नता, करनें होंगे ये काम

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2020 - 12:48 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्रत्येक व्यक्ति की यही चाहत होती है उसके जीवन में हर प्रकार की संपन्नता हो। जैसे सुख, समृद्धि, खुशहाल जीवन तथा पर्याप्त धन आदि। मगर हर किसी की लाइफ में ये सब ऐसा तो नहीं हो सकता। अक्सर कहा जाता है कि किसी का भी समय कभी एक जैसा नहीं रहता। यानि अगर किसी का अच्छा समय हो तो बुरा भी आता है, और अगर किसी के जीवन में बुरा वक्त आता है तो उसके साथ ही अच्छा भी आता है। तो वहीं धार्मिक शास्त्रों के साथ-साथ वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में भी इस बुरे वक्त तो जल्दी खत्म करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय भी बताए गए हैं। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अपनाने वाले व्यक्ति के जीवन से बुरा समय बहुत जल्दी दूर हो जाता है। 
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Vastu tips for wealth, home vastu tips in hindi, easy vastu tips in hindi, free vastu tips for home, vastu tips for money luck
चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें-
वास्तु शास्त्र में यूं तो कई प्रकार के उपाय आदि बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने वाले व्यक्ति के जीवन से विभिन्न प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं। मगर हम आज आपको केवल इसमें बताई गई ऐसी 4 चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें घर में रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-संपन्नता भरपूर रहती है। मान्यता है जो व्यक्ति इन चीज़ों को अपने घर में रखता है उसे अपने जीवन में कभी किसी तरह की धन की कमी नहीं होती साथ ही साथ जीवन में सकारात्मकता ऊर्जा का जीवन में संचार बढ़ता है।

इन चीज़ों में सबसे पहला नाम आता है चावल का, जिसे सनातन धर्म में हम अक्षत के नाम से भी जानते हैं। वास्तु और ज्योतिष दोनों ही के अनुसार इसे भौतिक सुख-सुविधा प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। इसके अलावा चावल को शुक्र का अन्न माना जाता है। वास्तु शास्त्रियों के अनुसार घर में समृद्धि को बरकरार रखने के लिए चावलों का भरा हुआ बर्तन घर में रखना चाहिए। साथ ही साथ अगर घर में पूजा स्थल हो तो यहां भी अक्षत का होना अनिवार्य होता है। 
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Vastu tips for wealth, home vastu tips in hindi, easy vastu tips in hindi, free vastu tips for home, vastu tips for money luck
शहद को भी सनातन धर्म में अधिक लाभदायक माना जाता है। इस घर में रखने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है साथ ही साथ घर की सदस्यों के बीच आपसी स्नेह पैदा होता है। बता दें सनातन धर्म में होने वाले लगभग धार्मिक आयोजन में शहद का प्रयोग अनिवार्य माना जाता है। 

चंदन को हिंदू धर्म में खास बताया गया है। इसका तिलक लगाने के साथ-साथ कई अन्य तरह से इसका प्रयोग किया जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में चंदन को रखने से काफी लाभ प्राप्त होता है। बल्कि जिस भी स्थान पर चंदन होता है उसकी सुगंध से सारे वातावरण में सकारत्मकता का संचार होता है। धार्मिक मान्यताएं हैं कि भगवान शिव को चंदन अधिक प्रिय है। जिस कारण से ही इसका पवित्रता अधिक बढ़ जाती है। वास्तु के मुताबिक घर में चंदन की लकड़ी रखने से वातावरण सुंगधित रहता है। 
PunjabKesari, Vastu Hindi Tips, Vastu Shastra In Hindi, Ghar ke Vastu Dosh, Home Vastu Tips, वास्तु शास्त्र टिप्स, Vastu tips for wealth, home vastu tips in hindi, easy vastu tips in hindi, free vastu tips for home, vastu tips for money luck
इसके अलावा गाय का घी को भी अधिक शुभ माना जाता है। बल्कि इनका दूध व इनके दूध से निर्मित प्रत्येक पदार्थ अधिक स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। गाय के शुद्ध घी को अपने घर में रखने से घर की संपन्नता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News