Vastu Tips For Washing Clothes : अगर रात में धोते हैं कपड़े तो आज ही बदलें ये आदत, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां
punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 02:14 PM (IST)
Vastu Tips For Washing Clothes : वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को करने के लिए कुछ खास नियम बताएं गए है। अगर इन नियमों के अनुसार, कोई भी कम किया जाए तो जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना जीवन में कई तरह की परेशानियों खड़ी कर सकता है। घर में होने वाली हर एक चीज का हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग आज कल की बिजी लाइफस्टाइल होने के कारण अपने समय को बचाने के लिए रात के समय कपड़े धोते हैं। वास्तु के अनुसार, रात को कपड़े धोने अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर की ऊर्जा प्रभावित होती है और सुख-समृद्धि पर असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं रात के समय कपड़े धोना चाहिए या नहीं।

क्यों रात के समय नहीं धोना चाहिए कपड़ा?
वास्तु के अनुसार, लोग सुबह से लेकर शाम तक किसी न किसी काम में बिजी रहते हैं, पहले ऑफिस और फिर परिवार की जिम्मेदारियों के बीच समय का पता नहीं चलता। लेकिन उस बीच कुछ लोग रात के समय में कपड़े धोते हैं। रात के समय कपड़े धोने शुभ नहीं होते। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि रात को नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। रात के समय कपड़े धोने से घर की एनर्जी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वास्तु शास्त्र में भी इसे गलत समझा जाता है।

कपड़े धोने के लिए सबसे बेहतर समय ?
वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में कपड़े धोने के लिए सुबह का समय अच्छा माना जाता है। क्योंकि सुबह के समय वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है, जो कपड़ों को शुद्ध करने में मदद करती है। वहीं, धूप में कपड़े सुखाए जाएं तो उनसे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और नई पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
