Vastu tips for shiny floor: चमचमाता फर्श कर सकता है आपकी लाइफ की चमक को कम

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for shiny floor: चमकती हुई चीज किसे पसंद नहीं होती लेकिन कहा भी जाता है की हर चमकती चीज सोना नहीं होती। जब भी कोई नई वस्तु लेने जाते हैं, तो सबसे पहले उसी चीज का चुनाव करना पसंद करते हैं, जो दिखने में सुंदर हो। इसी तरह जब बात फर्श की आती है, तो उसी स्थान पर सबसे ज्यादा नजर टिक जाती है, जहां का फर्श चमकता है लेकिन कभी-कभी ये चमकती हुई चीज जीवन में श्राप की वजह बन सकती है। वास्तु के अनुसार ज्यादा चमकता हुआ फर्श सुंदर तो लगता है लेकिन अपने साथ बहुत सी परेशानियों को लेकर आता है। तो आइए जानते हैं की ऐसे फर्श के क्या नुकसान हो सकते हैं और किस तरह इसके दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

PunjabKesari Vastu tips for shiny floor

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Don't be happy to see the shining floor चमचमाते फर्श को देखकर न हो प्रसन्न: जैसे की कहा जाता है हर चमकती हुई चीज अच्छी नहीं होती, उसी तरह चमकता हुआ फर्श भी मुश्किलों का कारण हो सकता है। वास्तु के अनुसार दक्षिण-पश्चिम या मध्य भाग में फर्श अधिक चमकता हुआ हो तो यह धन के लिए बहुत हानिकारक होता है। अगर आपके घर में इसी स्थान पर ऐसा फर्श है तो उसके ऊपर मोटी दरी या फिर उसे सुन्दर बनाने के लिए कालीन बिछा दीजिए। ऐसा करने से कर्ज के बोझ से बचा जा सकता है।

PunjabKesari Vastu tips for shiny floor

The floor in the south-west direction should be high दक्षिण-पश्चिम दिशा का फर्श ऊंचा होना चाहिए: वास्तु के अनुसार अगर दक्षिण-पश्चिम दिशा का फर्श ऊंचा उठा हुआ हो तो कर्ज से जल्दी ही मुक्ति मिल जाती है। अगर आप भी ऐसा चाहते हो तो फर्श पर उल्टा दर्पण रख दें। ऐसा करने से फर्श ऊंचा उठा नजर आता है।

PunjabKesari Vastu tips for shiny floor

Floor Vastu: नेचुरल मार्बल का चुनाव घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। सिंथेटिक मार्बल देखने में आकर्षक जरुर होता है लेकिन पारिवारिक सदस्यों पर बुरा प्रभाव डालता है, घर में कलह का माहौल बनाता है।

हिन्दू धार्मिक स्थलों पर पत्थर लगाने की परंपरा है। इसे घर में लगाने से कलह को खुला निमंत्रण मिलता है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News