Sawan 2026: महादेव की कृपा में बाधक हैं ये 5 चीजें, सावन शुरू होने से पहले घर से कर दें बाहर!
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 10:52 AM (IST)
Shravan Month Vastu Tips 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पांचवा महीना यानी सावन (श्रावण) बेहद पवित्र माना जाता है। यह पूरा माह देवों के देव महादेव को समर्पित है। साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन के पावन महीने का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा का होना अनिवार्य है। यदि आपके कार्यों में लगातार रुकावटें आ रही हैं या घर में कलह का माहौल रहता है, तो सावन शुरू होने से पहले अपने घर की साफ-सफाई करें और इन 5 अशुभ चीजों को तुरंत बाहर कर दें।
सावन का महीना प्रकृति और हरियाली का प्रतीक है, ऐसे में सुखे हुए पौधे घर में न रखें विशेषकर तुलसी का पौधा। उसे ससम्मान हटाकर किसी पवित्र मिट्टी में दबा दें या जल प्रवाहित कर दें। घर में हरे-भरे पौधे परिवार को भी हरा-भरा रखते हैं। मुरझाए अथवा पीले पड़ गए पौधों को तुरंत काट दें।
टूटी हुई मूर्तियां घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ये घर में समस्याओं और नकारात्मक प्रभाव का कारण बन सकती हैं। इन्हें बहते पवित्र नदी के जल, किसी मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें और सावन से पहले नई मूर्तियां घर लाएं।
मुकद्दर का सिकंदर बनने के लिए बिजली का कोई भी सामान खराब पड़ा है तो उसे बनवा लें अन्यथा कबाड़ में दे दें।
मधुमक्खियां आपके घर में अपना घर बना रही हैं तो यह अशुभता का संकेत है। उनके छते को नष्ट कर दें अन्यथा नकारात्मकता का संचार होगा।

मकड़ी के जाले जिस घर में होते हैं वहां के सदस्य कभी प्रगति नहीं कर सकते। उनका जीवन भी इन जालों की तरह उलझ कर रह जाता है। इस दोष से बचने के लिए प्रतिदिन घर की साफ-सफाई करें।
झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर में टूटी हुई झाड़ू रखने से लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिससे घर में धन की कमी आ सकती है। श्रावण शुरु होने से पहले टूटी झाड़ू बदलकर नई झाड़ू रखें।
पक्षियों का घोंसला घर में होना अमंगल का कारण बनता है। इसे घर में पनपने न दें तुरंत हटा दें।
टूटा कांच या बर्तन घर में रखना शुभ नहीं है। वास्तु अनुसार इससे आर्थिक तंगी और दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है। सावन से पहले टूटे कांच को घर से बाहर निकालें।
इसके अतिरिक्त टूटे हुए बर्तन, खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान, जला हुआ दीपक और अगरबत्ती। सावन से पहले घर से बाहर कर दें। घर में वही सामान रखें, जो प्रयोग किया जाता है। बेकार और उपयोग न होने वाला सामान घर से बाहर करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
