Main Gate पर आज ही रख दें चीज़, घर से Negative एनर्जी होगी दूर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 04:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार सबसे अहम होता है। इसी द्वार से नेगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ काम बताने वाले हैं जिन्हें करने के बाद से नकारात्मक ऊर्जा आपके घर से दूर ही रहेगी। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर या ऑफिस के प्रवेश द्वार पर पानी से भरा कांच का बर्तन रखना चाहिए। ये पात्र ऐसा होना चाहिए जिसमें खुशबू वाले ताजे फूल रखें जा सकें। इससे घर में सकारात्मकता भी आती है और घर में खुशहाली भी आती है।. इसके अलावा पीपल या आम या अशोक के पत्तों की एक माला बनाएं। इसे घर या ऑफिस के मेन एंट्रैंस (Entrance) पर बांधें। वास्तुशास्त्र के अनुसार, इससे नकारात्मकता दूर होकर समृद्धि आती है। हालांकि जब ये पत्तियां सूख जाएं तो माला बदल देनी चाहिए।

इसी तरह घर या ऑफिस के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी जी के पैर बनाएं या बने बनाए पैर भी लगा सकते हैं लेकिन लक्ष्मी मां के ऐसे पैर लगाने चाहिए जो अंदर की तरफ जा रहे हों। वास्तुविज्ञान के अनुसार, इससे घर में समृद्धि आती है। मुख्य द्वार के नीचे बाहर की ओर देवी लक्ष्मी के लाल या पीले रंग के पैरों के चिन्ह बनाने से सभी देवी-देवताओं की शुभ दृष्टि हमारे घर पर सदैव बनी रहेगी। ज्योतिष के अनुसार ऐसा करने से अशुभ ग्रहों का बुरा प्रभाव भी कम होता है। इसके अलावा हमारे घर पर किसी की बुरी नजर नहीं लगती है।

इसी तरह घर के मुख्य और प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक बनाना भी शुभ फलदायी माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, स्वास्तिक लगाने से सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। घर या दुकान या ऑफिस के प्रवेश द्वार पर शुभ लाभ का निशान बनाएं। इससे रोग, शोक में कमी आती है और सुख और समृद्धि में इज़ाफा भी होता है। इसके अलावा वास्तु के लिहाज से घर या ऑफिस के मुख्य दरवाजे को घर के अन्य दरवाजों से बड़ा रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र बताते हैं कि घर का दरवाजा बड़ा रखना लाभकारी होता है, ये नकारात्मकता ऊर्जा को कम करता है, साथ ही दरवाजा क्लॉकवाइज यानी घड़ी की दिशा में खुलता हो। ये घर की समृद्धि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही मुख्य द्वार को जमीन से ऊंचाई पर रखने से घर में अधिक से अधिक रोशनी का प्रवेश होता है, जिसे घर में अंधेरेपन को दूर करने और स्वास्थ्य के हिसाब से बेहतर माना जाता है और यह भी ध्यान रखें कि सीढ़ियों की संख्या विषम यानि Odd में होनी चाहिए। और अगर आप चाहते हैं कि आपके यहां पैसे की कमी कभी न हो तो अपने यहां मुख्य द्वार पर दहलीज जरूर बनवाएं और हर सुबह इसे जल से धोएं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर देहरी बनवाना शुभ फलदायी होता है। इसे जल में हल्दी मिलाकर धोने से घर में उन्नति आती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News