Vastu Tips for Locker: तिजोरी के पास भगवान की तस्वीर या मूर्ति रखना सही है या नहीं? जानें वास्तु शास्त्र क्या कहता है

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 01:07 PM (IST)

Vastu Tips for Locker: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से का विशेष महत्व माना गया है। घर का लिविंग रूम, किचन, बेडरूम ही नहीं बल्कि धन रखने की जगह यानी तिजोरी भी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कई लोग धन-समृद्धि की कामना से तिजोरी के पास भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह वास्तु के अनुसार सही है? आइए जानते हैं तिजोरी के पास भगवान की मूर्ति रखने के नियम और तिजोरी को सही दिशा में रखने के वास्तु टिप्स।

PunjabKesari Vastu Tips for Locker

वास्तु शास्त्र में तिजोरी का महत्व
वास्तु शास्त्र को भारतीय परंपरा में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इस प्राचीन विज्ञान के अनुसार घर में रखी हर चीज की दिशा और स्थान वहां रहने वाले लोगों के जीवन को प्रभावित करता है।

इसी वजह से सिर्फ घर बनवाते समय ही नहीं बल्कि घर में सामान रखते समय भी वास्तु नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। खासकर तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह घर की आर्थिक स्थिति से जुड़ी होती है।

PunjabKesari Vastu Tips for Locker

क्या तिजोरी के पास भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखना सही है?
कई लोग मानते हैं कि तिजोरी के पास भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखने से घर में धन और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन इसे रखते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप तिजोरी के पास भगवान की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं तो उसका मुख पूर्व या पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वास्तु संतुलन भी बेहतर रहता है। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मूर्ति या तस्वीर बहुत बड़ी नहीं होनी चाहिए और उसे साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for Locker

घर में तिजोरी रखने के वास्तु नियम
सही दिशा में रखें तिजोरी
वास्तु के अनुसार तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार के पास रखना शुभ माना जाता है, ताकि उसका दरवाजा उत्तर दिशा में खुले। उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है।

जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर रखें
तिजोरी को सीधे जमीन पर रखने से बचना चाहिए। इसे लकड़ी के स्टैंड या प्लेटफॉर्म पर रखना बेहतर माना जाता है।

ऊपर भारी सामान न रखें
तिजोरी के ऊपर भारी सामान रखने से धन की ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। इसलिए इसे खाली रखना ही उचित माना जाता है।

आसपास रखें साफ-सफाई
जहां तिजोरी रखी हो वहां गंदगी या बिखरा हुआ सामान नहीं होना चाहिए। साफ-सफाई से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

तिजोरी के सामने आईना न रखें
वास्तु के अनुसार तिजोरी के ठीक सामने आईना रखना शुभ नहीं माना जाता। इससे धन के संचय में बाधा आ सकती है।

बेकार सामान न रखें
तिजोरी में केवल धन, गहने या जरूरी दस्तावेज ही रखें। पुराने, टूटे-फूटे या बेकार सामान रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

शुक्रवार को करें सफाई
मान्यता है कि शुक्रवार के दिन तिजोरी की सफाई करना शुभ माना जाता है। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu Tips for Locker

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News