Vastu tips for home: जब बनवाना हो अपना ‘आशियाना’

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2023 - 03:43 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for a Happy, Positive and Ideal Home: जिन व्यक्तियों का लाख प्रयत्न करने पर भी स्वयं का मकान न बन पा रहा हो, वे इस उपाय को अपनाएं। प्रत्येक शुक्रवार को नियम से किसी भूखे को भोजन कराएं और रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं। ऐसा नियमित करने से अपनी अचल सम्पत्ति बनेगी या पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होगी। अगर संभव हो तो प्रात:काल स्नान-ध्यान के पश्चात निम्न मंत्र का जाप करें - पद्मावती पद्म कुशी वज्रवज्रांपुशी प्रतिब भवंति भवंति।

PunjabKesari Vastu tips for home

ध्यान रखें यह प्रयोग अष्टमी तिथि को किया जाता है। इस दिन प्रात: काल उठ कर पूजा स्थल में गंगाजल, कुआं जल, बोरिंग जल में से जो उपलब्ध हो, उसके छींटे लगाएं, फिर एक पाटे के ऊपर दुर्गा जी के चित्र के सामने, पूर्व में मुंह करते हुए उस पर 5 सिक्के रखें। साबुत सिक्कों पर रोली, लाल चंदन एवं एक गुलाब का पुष्प चढ़ाएं। माता से प्रार्थना करें। इन सबको पोटली बांध कर अपने गल्ले, संदूक या अलमारी में रख दें। यह टोटका हर 6 माह बाद पुन: दोहराएं।

PunjabKesari Vastu tips for home

जब बनवाना हो अपना ‘आशियाना’
उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण देवताओं का स्थान है। अत: इस दिशा में मंदिर बनाने से मन शांत रहता है। 

पार्किंग उत्तर-पश्चिम दिशा में बनाएं।

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में हल्के नारंगी और गुलाबी रंगों का प्रयोग करें।

घर में सुंदर और मनमोहक खुशबू वाले पौधे लगाने से सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता है। ध्यान रखें, पौधा सूख जाए तो उसे तुरंत बदल लें।

मुख्यद्वार की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए अन्यथा लक्ष्मी नाराज होकर आपके बसेरा छोड़ देंगी। पूर्व दिशा में सिर एवं पश्चिम दिशा में पैर करके सोने से आध्यात्म में रुची बढ़ती है।

घर में साज-सज्जा के लिए कांटों वाले पौधे न लगाएं, इससे घर में नकारात्मकता बढ़ेगी।

PunjabKesari Vastu tips for home

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News