Vastu Tips: डूबी हुई नैया को पार लगा सकते हैं ये खास वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 09:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: घर की खुशहाली के लिए हम हर वो चीज करते हैं, जो जरुरी होती है। फिर भी कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो गलती से नजरअंदाज हो जाती हैं। अगर इनका सही से ध्यान न रखा जाए तो वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। घर में चल रही आर्थिक तंगी, क्लेश की वजह ज्यादातर यही होती है। अगर आप भी अपने घर को इन सब नकारात्मक चीजों से बचाना चाहते हैं तो यहां बताए गए वास्तु टिप्स को जरूर फॉलो करें-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Vastu Tips

Dripping water नल से टपकता हुआ पानी
यदि घर में कोई ऐसा नल है, जिससे पानी टपकता रहता है तुरंत उसे ठीक करवा लें। वास्तु के अनुसार इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे घर का धन भी पानी की तरह बह जाता है।

Broken glass in house घर में रखा टूटा कांच
टूटे हुए कांच से घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है। कई बार ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसके बारें में सोचा भी नहीं होता। अगर घर के खिड़की, दरवाजे या ड्रेसिंग टेबल का कांच टूटा हुआ है तो उसे जल्द से जल्द चेंज करवा लें वरना बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Vault direction तिजोरी की दिशा
घर की तिजोरी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। अगर तिजोरी का मुख दक्षिण दिशा में खुलता है तो किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार अलमारी को इस तरह रखें जिसका दरवाजा उत्तर की तरफ खुले।

PunjabKesari Vastu Tips

Water drain direction पानी कि निकासी की दिशा
घर में जल निकासी की व्यवस्था को हम कई बार अनदेखा कर देते हैं लेकिन वास्तु के हिसाब से ये भी बहुत जरुरी बताई गई है। अगर ये सही न हो तो घर में किल्लत देखनी पड़ सकती है। घर में पानी निकलने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा सही रहती है। ऐसा करने से घर में धन की प्रचुरता बढ़ने लगती है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News