Vastu Tips For Eating Food: स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए इस दिशा में बैठकर करें भोजन

punjabkesari.in Monday, Mar 17, 2025 - 10:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत खास माना जाता है। किसी भी काम को करने से पहले वास्तु नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से हमारे जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। ऐसे ही भोजन करते समय दिशाओं का खास ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोजन करने की दिशा का हमारे जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर हम गलत दिशा में बैठकर भोजन करते हैं तो इसका हमारे जीवन में बहुत बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि भोजन किस दिशा में बैठकर करना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips For Eating Food

पूर्व दिशा
वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करना अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिशा में बैठकर भोजन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है। साथ ही पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करने से पेट से जुड़ी समस्या दूर होती है।

PunjabKesari Vastu Tips For Eating Food

उत्तर दिशा
इस दिशा में बैठकर भोजन करने बुद्धि तेज होती है। उत्तर दिशा में बैठकर भोजन करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिशा को ज्ञान की दिशा  भी मानी जाती है। कहा जाता है कि इस दिशा में बैठकर खाना खाने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।

इस दिशा में बैठकर न करें भोजन
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में बैठकर भोजन करना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा को मृत्यु और यमराज से संबंधित दिशा माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिशा में बैठकर भोजन करने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही सेहत पर बुरा असर होता है।    

PunjabKesari Vastu Tips For Eating Food









 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News