Vastu Tips For Broom: झाड़ू रखते समय बरतें यह सावधानी, पैसों की किल्लत होगी दूर

punjabkesari.in Saturday, Nov 25, 2023 - 03:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Broom: वास्तु शास्त्र में हर एक वस्तु की दिशा निर्धारित है। कहते हैं कि घर की वस्तुओं को अगर सही दिशा में न रखा जाए तो जीवन परेशानियों से घिर जाता है और नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ने लगती है। वहीं अगर दिशाओं को ध्यान में रखते हुए अगर काम किया जाए तो जीवन में बेशुमार खुशियों का आगमन होता है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे झाड़ू से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में। झाड़ू को रखने का भी एक स्थान है,जो वास्तु के नियमों के अनुसार तय किया जाता है। अगर इसको कहीं पर भी रख दिया जाए तो जीवन में सुख-चैन की कमी देखनी पड़ती है। अक्सर ये देखने में आता है कि झाड़ू को छुपाने के लिए लोग इसे बेड के नीचे रख देते हैं लेकिन ये वास्तु नियमों के विरुद्ध है। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार झाड़ू को रखने के नियम और बेड के नीचे रखना क्यों होता है अशुभ।

PunjabKesari Vastu Tips For Broom

Is it okay to keep a broom under the bed क्या झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखना सही होता है ?
वास्तु के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का रुप माना जाता है। झाड़ू को घर के सबसे साफ-सुथरी जगह पर रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र में झाड़ू को रखने के लिए  दिशा और स्थान बताए गए हैं। इसी के साथ यह भी बताया है कि बिस्तर के नीचे झाड़ू रखना बहुत अशुभ होता है। अगर आप बिस्तर के नीचे झाड़ू रखते हैं तो इससे घर-परिवार में अशांति का सामना करना पड़ता है।

Keeping the broom under the bed insults Goddess Lakshmi झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखने से होता है मां लक्ष्मी का अपमान
वास्तु शास्त्र में झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखना शुभ नहीं माना जाता। झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखनं से मां लक्ष्मी का अपमान होता है और घर में धन की कमी होने लगती है। हिंदू धर्म में झाड़ू को पूजनीय माना जाता है। इसे बेड के नीचे रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

PunjabKesari Vastu Tips For Broom

Broom is considered a symbol of cleanliness झाड़ू को माना जाता है स्वच्छता का प्रतीक
वास्तु में झाड़ू को स्वच्छता का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखने से पूरे दिन में जमा होने वाली नेगेटिव एनर्जी झाड़ू के साधन से पूरे घर में फैल जाती है और इसी से ही पूरे घर के कूड़े को साफ किया जाता है। तो इस वजह से धीरे-धीरे ये नकारात्मक ऊर्जा घर के सदस्यों के मन पर बुरा असर डालती है। इसके अलावा ऐसा करने से घर में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Broom

Correct rules for keeping a broom झाड़ू रखने के सही नियम

कभी भी दो झाड़ू को एक-दूसरे के ऊपर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में मुसीबतों का इजाफा होता है और पैसों की किल्लत भी होने लगती है।

झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक नुसकान बढ़ जाता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी के बाहर जाते ही तुरंत झाड़ू लगाना बहुत अशुभ माना जाता है।

झाड़ू को रखने के लिए भी एक दिशा निर्धारित की गई है। इसे हमेशा उत्तर-पश्चिम कोने में ही रखना चाहिए। उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में इसे रखना बहुत अशुभ माना जाता है। किचन में भी झाड़ू रखने की मनाही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News