Balcony को सजाने से पहले जरूर पढ़ लें ये वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2022 - 12:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में मानव जीवन से जुड़ी कई चीज़ो के बारे में बताया गया है परंतु क्या आप जानते हैं इसमें न केवल किन्हीं वस्तुओं के बारे में बल्कि इसमें घर के कई महत्वपूर्ण हिस्सों के बारे में भी बताया गया है। आज हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। दरअसल बताया जाता है घर के प्रत्येक हिस्से को वास्त के अनुसार बनाना चाहिए क्योंकि ऐसा न होने पर घर के साथ घर-परिवार के सदस्यों के जीवन में वास्तु दोष पैदा हो जाते हैं जिसके परिणाम स्वरूप लाइफ में हर तरफ सिर्फ परेशानियां ही परेशानियां रह जाती हैं। तो अगर आपके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है तो वास्तु शास्त्र व विशेषज्ञ की मदद से दूर कर लेना चाहिए। 

बात करें अरपने इस आर्टकिल की तो हम इसमें बात करने जा रहे हैं घर की बालकनी से जुड़े टिप्स की- 
PunjabKesari Balcony vastu, vastu tips for balcony, balcony tips, vastu tips for financial growth, vastu dosh nivaran upay, Vastu Balcony Tips, Baclony decoration, Plants in Balcony, Dharm, Punjab Kesari

वर्तमान समय की बात करें तो लगभग लोग अपने घर में बालकनी बनवाने लगे हैं, जिसे वो अलग अलग तरीके से सजाते हैं तथा सुबह शाम वहां अकेले में, अपने घर वालों के साथ तथा मुख्य रूप से अपने जीवनसाथ के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। हर कोई इसे अपने हिसाब से इसे बनवाता हैं तथा इसे सुंदर बनाने के लिए अथवा कई अन्य उद्देश्यों से यहां चीज़ें रख लेते हैं, जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार ठीक नहीं माना जाता। 

बताया जाता है घर की बालकनी से वास्तु के कुछ नियम भी जुड़े हुए हैं। जिसक अनुसार घर की बालकनी में कुछ चीजों को रखने से न केवल वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है बल्कि धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती हैं, तो आइए जानते हैं कौन सी वो चीज़ें रखना शुभ होता है। 
PunjabKesari Balcony vastu, vastu tips for balcony, balcony tips, vastu tips for financial growth, vastu dosh nivaran upay, Vastu Balcony Tips, Baclony decoration, Plants in Balcony, Dharm, Punjab Kesari

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

PunjabKesari

वास्तु  विशेषज्ञ बताते हैं कि उत्तर दिशा को कुबेर देव की दशा माना जाता है। ऐसे में बालकनी में उत्तर दिशा की तरफ मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए, इससे धन लाभ के योग बनते हैं साथ ही साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा है।

बालकनी के दरवाज़े के पास लाफिंग बुद्धा रखना शुभ होता है, इससे घर के लोगों की आय में वृद्धि की होती है।
PunjabKesari Balcony vastu, vastu tips for balcony, balcony tips, vastu tips for financial growth, vastu dosh nivaran upay, Vastu Balcony Tips, Baclony decoration, Plants in Balcony, Dharm, Punjab Kesari

ज्योतिष व वास्तु के अनुसार तांबा धातु को सूर्य तथा मंगल ग्रह से संबंधित माना गया है। अतः बालकनी की पूर्व दिशा में तांबे का सूरज लगाने से न केवल आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलती है बल्कि घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश होता है। 

इसके अतिरिक्त हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पूजनीय माना गया है सथा ही साथ वास्तु में भी बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना बेहद लाभदायक बताया गया है। कहा जाता है बालकनी की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर-परिवार में से वास्तु दोष खत्म होते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News