Vastu Tips: घर को बुरी नजर से बचाना है तो इस दिशा में लगाएं कीर्तिमुख मूर्ति

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 12:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हिन्दू धर्म में ऐसी बहुत सी चीजे बताई गई हैं जो व्यक्ति को बुरी नजर से बचाने का काम करती हैं। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष उपाय हैं जिन्हें अगर आजमा लिया जाए तो घर से नेगेटिव एनर्जी दूर चली जाती है। ऐसे में आज हम बात करेंगे जा रहे हैं एक ऐसी मूर्ति के बारे में जिन्हें अक्सर लोग अपने घर के बाहर लगाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे कीर्तिमुख मूर्ति कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में यह मूर्ति बहुत ही विशेष भूमिका निभाती है। इसे घर में रखने से बहुत से लाभ मिलते हैं। अब आप सोच रहे होंगे ये कीर्तिमुख मूर्ति कैसी होती है,  कीर्तिमुख को एक शेर के चेहरे वाले राक्षस के रूप में दिखाया जाता है। देखने में यह बहुत डरावना होता है लेकिन इसे घर में लगाने से सकारात्मकता का वास बना रहता है। तो चलिए जानते हैं इसे लगाने के लाभ। 

PunjabKesari Vastu Tips

कीर्तिमुख को एक उग्र संरक्षक माना जाता है। यह मूर्ति मुख्य द्वार पर लगाई जाती है, इस वजह से इसे नज़र बट्टू का नाम दिया गया है। मुख्य द्वार के अलावा आप इसे लिविंग रूम, मंदिर, होटल, और कार्यालय में भी लगा सकते हैं। कीर्तिमुख आत्म-नियंत्रण और उच्च शक्ति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। जिस घर में कीर्तिमुख की मूर्ति होती है, वहां सदैव समर्पण की भावना बनी रहती है। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस मूर्ति को आप उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इस जगह पर रखने से आपके भीतर शुभ गुणों में वृद्धि होती है। 

यदि आप घर के मुख्य द्वार पर इसे लगाते हैं तो ये एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करती है। ऐसा करने से घर के सदस्य बुरी नजर से बचे रहते हैं। 

PunjabKesari Vastu Tips

वास्तु के मुताबिक घर में लगी ये मूर्ति पॉजिटिव वाइब्स को आमंत्रित करती है। इस वजह से घर में खुशियों भरा माहौल बना रहता है। अगर आप भी अपने घर में खुशियों का वेलकम करना चाहते हैं तो इस मूर्ति को अवश्य लगाना चाहिए। 

Use it for good luck and fortune शुभता और सौभाग्य के लिए लगाएं इसे 
कीर्तिमुख मूर्ति को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि, सफलता, खुशहाली अपने आप खिंची चली आती है। जो लोग अपने धन के भंडार को बढ़ाना चाहते हैं उन्हें घर में इसे मूर्ति को अवश्य रखना चाहिए। 

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News