Vastu Tips: पढ़ाई में नहीं लग रहा मन, तो ये है वास्तु का सबसे बड़ा कारण

punjabkesari.in Saturday, Aug 10, 2024 - 11:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: जो स्टूडेंट्स कुछ पढ़ना चाहते हैं कंपटीशन में अपीयर होना चाहते हैं, पढ़ते तो हैं लेकिन एग्जाम में जाकर भूल जाते हैं। कई स्टूडेंट जो शार्प दिमाग के तो हैं लेकिन उनका पढ़ाई में फोकस ही नहीं बन पा रहा है और कई एक ऐसी कैटेगरी भी है जो पढ़ सकते हैं लेकिन मोबाइल या टीवी की एडिक्शन की वजह से वो पढ़ नहीं पा रहे हैं। स्टूडेंट्स का पढ़ाई का नुकसान जो है उसमें वास्तु का कितना हाथ है और बर्थ चार्ट के ऐसे कौन से फैक्टर्स हैं जिनको सही कर लिया जाए तो बच्चों का पढ़ाई में सफलता की दर चमत्कारी रूप से बढ़ जाती है।

कंपटीशन एग्जाम एक तरह से प्रेशर कुकर होता है। लाखों लोग कंपटीशन एग्जाम का फॉर्म भरते हैं उनमें से कुछ सैकड़ों या मैक्सिमम हजारों लोग ही तो सिलेक्ट होते हैं। आपके घर के वास्तु में एक कोना है जो आपके सुलझे हुए होने को कंट्रोल करता है। आपके घर का नॉर्थ- ईस्ट कोन जिसको ईशान कोन बोला जाता है। ये अगर सही होगा तो इंसान बहुत सुलझा हुआ रहेगा, उसको पता होगा क्या करना है क्या नहीं करना है। जिनका नॉर्थ-ईस्ट सही होगा वो फिजिकल एक्टिविटी पे भी ध्यान देंगे।

PunjabKesari  Vastu Tips

कोई भी एग्जाम देने से पहले नॉर्थ-ईस्ट में एक चांदी के लोटे में पानी या स्पेशली गंगाजल भरके रख दीजिए। मन को सही रखने के लिए घर की स्पेस को सही रखना होगा। कई लोग घर के नॉर्थ-ईस्ट कोने में वास्तु के रूल्स को ब्लाइंड पढ़ के वहां पे नीला रंग इड यूज कर देते हैं, ब्लू कर्टंस या ब्लू फर्नीचर लगा देते हैं। बर्थ चार्ट में अगर राहु सही नहीं है तो फिर यह नीला रंग उल्टे भ्रमित करना शुरू कर देगा। यदि आप चांदी के किसी बर्तन में गंगाजल भर के रखते हैं तो यहां पे चंद्रमा की ऊर्जा, बुध की ऊर्जा, बृहस्पति की ऊर्जा आपको इंटेलिजेंस भी देंगी।

आपके घर के अंदर एक और कोना है जो आपके पढ़ने के शौक को इंडिकेट करता है। वो है पश्चिम यानी वेस्ट और दूसरी दिशा है नृत्य कोण यानी साउथ वेस्ट। इन दो दिशाओं के बीच वाला जो एरिया है उसे फोकस का एरिया बोला जाता है। यहां पे जो भी एक्टिविटी होगी ये आपके फोकस को कंट्रोल करती है। इस एरिया में कुछ भी खराब पड़ा होगा तो उसका सीधा कनेक्शन आपकी पढ़ाई के शौक से बनेगा। इस एरिया को साफ रखिए। यहां पर पढ़ाई से संबंधित आप अपनी बुक्स रख सकते हैं और स्टेशनरी का सामान रख सकते हैं। अगर आपके बर्थ चार्ट में आपने अपने राहु को सही तरीके से अलाइन नहीं किया तो भ्रम बना रहेगा। अगर घर में वेंटिलेशन का प्रबंध नहीं है, रसोई में काम करते हुए धुआं बहुत इकट्ठा होता है तो उस घर का राहु खराब होगा।


जिस घर के टॉयलेट के दरवाजे ज्यादातर खुले रहते हैं, उस घर का राहु खराब होगा। स्टूडेंट्स के लिए बुध का सही होना बहुत जरूरी है। इसको मजबूत करने के लिए एक बिना जोड़ का चांदी का कड़ा अपनी राइट कलाई में पहन के रखिए। इसके अलावा कांसे का बर्तन लीजिए ब्रोंज का और उसमें खाना खाना शुरू करिए। यह बुद्ध को सही करने के लिए स्टूडेंट्स के लिए एक चमत्कारी रेमेडी है। खास तौर पर स्टूडेंट्स को कभी भी बेड पे बैठ के नहीं पढ़ना है। उसका कारण है कि बेड की ऊर्जा बारहवें घर से जुड़ी हुई ऊर्जा होती है। रिलैक्सेशन की ऊर्जा होती है और यह रिलैक्सेशन की ऊर्जा जब आपकी बुद्ध की या गुरु की ऊर्जा से जुड़ती है तो यह कभी भी आपकी पढ़ाई को आपके यूज में नहीं आने देती है।  यह पढ़ाई कभी भी आपको कंपटीशन में कोई बहुत अच्छी सफलता नहीं दिला पाएगी।

PunjabKesari  Vastu Tips


जुपिटर को सही रखने के लिए अपनी धार्मिक आस्था बना के रखिए। आपके गुरु सही रहेंगे तो पूरी तरह से सक्सेस मिलेगी। स्टूडेंट्स अगर सही परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं तो 11 मोर के पंख अपने कमरे में उनको उल्टा करके लटका दीजिए, डंडी ऊपर पंख नीचे। यह मोर के पंख स्टूडेंट्स की जितनी भी नेगेटिविटी है उनको बहुत अच्छे से दूर कर देते हैं और साथ में ओम सरस्वत नमः मां सरस्वती का पूजन रोज करिए।

किराए के घर का वास्तु

किसी किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं तो उस जगह का वास्तु सही करना पॉसिबल है। अगर आप किराए के घर में रहते हैं या किराए के अपार्टमेंट में, फ्लैट में रहते हैं आपकी सरकारी अकोमोडेशन है तो उसमें भी वास्तु को पूरा बैलेंस किया जा सकता है। कॉर्नर्ड हाउस के दो गेट हैं या हमारे घर के आगे और पीछे दो गेट हैं, तो हमें किस गेट को ज्यादा प्रायोरिटी देनी चाहिए। कई लोगों के बर्थ चार्ट में मंगल अच्छे नहीं होते हैं, राहु अच्छे नहीं होते हैं। उन लोगों को साउथ का जो गेट है उसको ट्रीट करवाना चाहिए। कई लोगों के सूर्य अच्छे नहीं होते हैं उनको ईस्ट का जो गेट है वो सही करवाना चाहिए। जिन लोगों के बुध हैं किसी पर्टिकुलर पोजीशन पे होते हैं उनको नॉर्थ फेसिंग गेट है उसको सही करवाना चाहिए।  वास्तु के रूल फ्लैट कभी नहीं होते हैं वास्तु के जो भी रूल्स है ये आपके बर्थ चार्ट से अलाइन होते हैं। कुंडली के अनुसार अगर वास्तु होगा तो उस घर में आने के बाद केवल और केवल बरकत ही आएगी। कुंडली के अनुसार वास्तु नहीं होगा तो उस घर में आने के बाद ट्रबल जो है वह रुकने का नाम नहीं लेंगी।

घर के अंदर ग्रीन कर्टंस ग्रीन दीवारें या बहुत ज्यादा ग्रीनरी नहीं होनी चाहिए। आपका घर आपका एक इस तरह का टूल है जो आपकी तरक्की में बहुत ज्यादा सहायक हो सकता है लेकिन गलती से हम इस टूल को इग्नोर करके उल्टा अपनी तरक्की के रास्ते में बाधा बना लेते हैं। 

PunjabKesari  Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News