Vastu Tips: रात में गहरी नींद सोने के लिए बस कर लें ये काम, सारा दिन बना रहेगा खुशहाल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2024 - 09:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Vastu Tips: कई बार सारा दिन मेहनत करने के बाद जब व्यक्ति थक हार के रात को सोने लगता है तो कभी-कभी नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष के कारण कई बार आसपास नकारात्मक ऊर्जाओं का अहसास होता है। इसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आज इस आर्टिकल में बात करेंगे कुछ वास्तु उपाय के बारे में जिन से हम अपनी इन परेशानियों को दूर कर सकते हैं। वैसे तो वास्तु दोष करने के लिए बहुत से उपाय बताएं जाते हैं और इन्ही में से एक है बिस्तर के नीचे पानी से भरा कटोरा रखना। सुनने में आपको शायद ये कुछ अजीब लगे लेकिन बता दें कि वास्तु दोष को दूर करने के लिए ये उपाय बेहद ही करगार साबित होता है। तो चलिए जानते हैं  बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रखने से क्या फायदे मिलते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

Get rid of negative energy नकारात्मक ऊर्जा से मिलता है छुटकारा
जीवन में अगर नकारात्मक ऊर्जा का साया हो तो छोटी-मोटी बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा कहते हैं कि ये ऊर्जा हमारे जीवन को काफी प्रभावित करती है। इससे बचने के लिए यदि आप रात को सोते समय बिस्तर के नीचे पानी से भरा बर्तन रखते हैं तो सारी नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। इसे सबसे आसान उपायों में गिना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Promotes good sleep अच्छी नींद को मिलता है बढ़ावा
हर व्यक्ति सुकून नींद पाने की इच्छा रखता है। अगर ये सही से न मिले तो जीवन बेरंग हो जाता है। बेहतर नींद ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में अगर आप ये उपाय करते हैं तो रात को अच्छी नींद मिलती है और शारीरिक ऊर्जा भी बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu Tips

In which vessel to keep water कौन से बर्तन में रखें पानी
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप सोते समय बेड के नीचे तांबे या फिर चांदी के बर्तन में पानी रखते हैं तो इसके बहुत से शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होता है और वरुण देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा ऐसा करने से जीवन में चल रहे तनावों से भी छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Vastu Tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News