Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार Daily routine  में करें ये बदलाव, सुखी बसेगा आपका परिवार

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2023 - 08:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: जीवन को खुशियों से भरपूर रखने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय व पूजा-पाठ करता है। इसके बावजूद भी कभी-कभी निराशा का मुंह देखना पड़ता है लेकिन वास्तु शास्त्र में इन सब परेशानियों का हल बताया गया है। जिन्हें दैनिक जीवन में अपनाने से कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कुछ ऐसे वास्तु टिप्स के बारे में जिन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग करने से वास्तु दोष नहीं लगता। धीरे-धीरे धन और मान-सम्मान में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। तो चलिए जानते हैं, उन खास वास्तु टिप्स के बारे में-

PunjabKesari Vastu Tips

Do these special measures for the progress of your home घर की तरक्की के लिए करें ये खास उपाय
घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से परिवार हमेशा स्वस्थ रहता है और सौभाग्य व समृद्धि का आगमन होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि स्वास्तिक का चिन्ह 9 अंगुल चौड़ा और 9 अंगुल लंबा हो।

घर-परिवार में सदस्यों की तरक्की के लिए घर के मेन गेट की दाई तरफ शमी और तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मकता का वास बना रहता है। अगर कोई अपने प्लॉट पर जल्द से जल्द मकान बनवाना चाहता है तो उसे उस जगह अनार का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही मकान बनने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips

For peace and happiness at home घर की सुख शांति के लिए
मन को शांत बनाए रखने के लिए घर की दीवारों पर सुंदर मनमोहक चित्र लगाएं। ऐसा करने से मन हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है।

सुबह-सुबह घर का झाड़ू-पोछा करने के बाद हल्दी को गंगा जल में घोल कर पूरे घर में छिड़काव करें। ऐसा करने से बुरी शक्तियां  दूर चली जाती हैं।
 
प्रतिदिन पूजा करते समय देवी-देवताओं के सामने चढ़े फूलों को बदलें।

PunjabKesari Vastu Tips

Don't make these mistakes न करें ये गलतियां
घर के पूजा स्थान में देवताओं के चित्र आमने-सामने नहीं रखना चाहिए।

घर में झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां बार-बार पैर न लगे।
 
उत्तर और पश्चिम दिशा में सिर करके सोना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं होता।

वास्तु के अनुसार ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में डस्टबिन व भारी सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर का माहौल हमेशा गर्म रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News