Vastu tips: जिस घर में नहीं होता यह पौधा, वहां भगवान भी रहना पसंद नहीं करते !

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 09:29 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for Tulsi plant: भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है, जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। यह भी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता, उस घर में भगवान भी रहना पसंद नहीं करते। घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना कलह और दरिद्रता दूर करता है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसके लाभ अनेकानेक हैं और इसे विज्ञान भी मान चुका है। तुलसी के कई प्रकार हैं, जैसे रक्त तुलसी, राम तुलसी, भू तुलसी, वन तुलसी, ज्ञान तुलसी मुख्य रूप से विद्यमान हैं। तुलसी की इन सभी प्रजातियों के गुण अलग हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनसे आप अपने घर का वास्तु दोष भी ठीक कर सकते हैं।

PunjabKesari Vastu tips

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Vastu tips

वास्तुदोष दूर करने के लिए इसे दक्षिण-पूर्व से लेकर उत्तर-पश्चिम तक किसी भी खाली कोने में लगाया जा सकता है। तुलसी का पौधा किचन के पास रखने से घर के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बढ़ता है। पूर्व दिशा में यदि खिड़की के पास तुलसी का पौधा रखा जाए तो आपकी संतान कहने में रहती है।

यदि कन्या का विवाह नहीं हो रहा हो तो तुलसी के पौधे को दक्षिण-पूर्व में रखकर उसे नियमित रूप से जल अर्पण करें। इस उपाय से जल्द योग्य वर की प्राप्ति होगी।

PunjabKesari Vastu tips

यदि आपका कारोबार ठीक से नहीं चल रहा है तो तुलसी के पौधे को नैऋत्य कोण में रखकर हर शुक्रवार को कच्चा दूध चढ़ाएं।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News