Pitru photo vastu: घर में अवश्य लगाएं पूर्वजों के चित्र, जरा संभल कर

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 11:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pitru photo direction: आप अपने सुपुत्र से कभी पूछें कि उसके दादा-दादी जी या नाना-नानी जी का क्या नाम है। आज के युग में 90 प्रतिशत बच्चे या तो सिर खुजलाने लग जाएंगे या ऐं...ऐं... करने लग जाएंगे। परदादा का नाम तो रहने ही दें। संभव है कि वह आपके पिता जी का नाम कुछ का कुछ बता दे और आप मेहमानों के आगे खिसिया-कर के बगलें झांकते रह जाएं। यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम आपका पोता भी जाने तो श्राद्ध का महत्व समझें। श्राद्ध, आने वाली संतति को अपने पूर्वजों से परिचित कराते हैं। जिन दिवंगत आत्माओं के कारण पारिवारिक वृक्ष खड़ा है, उनकी कुर्बानियों व योगदान को स्मरण करने के ये 16 दिन होते हैं। इस अवधि में अपने बच्चों को परिवार के दिवंगत पूर्वजों के आदर्श व कार्यकलापों के बारे में बताएं ताकि वे कुटुम्ब की स्वस्थ परंपराओं का निर्वाह करें।
 
PunjabKesari pitru photo vastu
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Pitru Paksha 2022 Vastu Shastra Tips:
दिवंगत परिजनों के विषय में वास्तु शास्त्र का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। घर में पूर्वजों के चित्र सदा नैर्ऋत्य दिशा में लगाएं। ऐसे चित्र देवताओं के चित्रों के साथ न सजाएं। पूर्वज आदरणीय एवं श्रद्धा के प्रतीक हैं, पर वे इष्ट देव का स्थान नहीं ले सकते। जीवित होते हुए अपनी न तो प्रतिमा बनवाएं और न ही अपने चित्रों की पूजा करवाएं। इसे किसी भी प्रकार शास्त्र सम्मत नहीं माना जा सकता।
PunjabKesari pitru photo vastu

शयनकक्ष में पूजा घर और पूर्वजों के चित्र लगाना अपशगुन होता है। 

पितरों की एक से अधिक तस्वीर घर में न लगाएं।

पूर्वजों की तस्वीर मंदिर में न लगाएं।
 
PunjabKesari pitru photo vastu
रसोई में भी मृत पितरों की फोटो न लगाएं।

पितरों की फोटो को घर के जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ न लगाएं।

अपने पारिवारिक चित्रों को घर के पूर्व या उत्तर कोने में न लगाएं। दक्षिण पश्चिम की दिशा में पति-पत्नी की फोटो लगानी चाहिए।
 
PunjabKesari kundli

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News