Vastu for Pooja Room: गलत दिशा में बनाया गया पूजा घर, घर में फैलाता है Negativity

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2024 - 08:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu for Pooja Room: गलत दिशा में बनाया गया पूजा घर, घर में फैलाता है Negativityवास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व बताया गया है। घर की चीजों में भी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा होती है, जिससे घर से सभी सदस्य प्रभावित होते हैं। घर में किस दिशा में कौन सा कमरा होना चाहिए, इसके निश्चित नियम हैं, खासतौर से पूजा घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari Vastu for Pooja Room

वास्तु के अनुसार घर के पूजा घर को कभी सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु में सीढ़ियों के नीचे की जगह अशुभ मानी गई है। सीढ़ियों के नीचे मंदिर बनवाने से घर में हमेशा कलह रहती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा मनमुटाव बना रहता है। इसकी वजह से मानसिक अशांति भी बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu for Pooja Room

घर में पूजा घर को कभी बाथरूम की बगल में न बनवाएं। बाथरूम के ऊपर या फिर नीचे भी पूजा घर बनवाने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार बाथरूम के सम्पर्क में पूजा घर बनाना बहुत अशुद्ध माना जाता है। इससे घर के सदस्यों को बहुत कष्ट झेलने पड़ते हैं। इसकी वजह से धन की हानि भी होती है।

PunjabKesari Vastu for Pooja Room

मंदिर कभी बेसमैंट में नहीं बनवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा क्योंकि पूजा घर कभी अंधेरी जगहों पर नहीं बनाना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News