इन जानवरों को पालने से बढ़ सकती है आपकी Income

punjabkesari.in Thursday, May 16, 2019 - 01:09 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
अक्सर आपने ये देखा होगा कि लोगों में जानवर को पालने का शौक बढ़ता ही जा रहा है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि किसी भी जानवर को पालने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। उनके घर में रहने से प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से आपके जीवन पर प्रभाव पड़ता है और इसके साथ-साथ व्यक्ति उनके साथ खुश भी रहता है। क्योंकि आज के समय में इंसान से ज्यादा जानवरों पर भरोसा करना बेहतर होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि घर में कौन सा जानवर पालने से नहीं होगी पैसों की कमी।  
PunjabKesari, kundli tv
कुत्ते को पालने का शौक आज के समय में हर किसी को है और यह एक ऐसा जानवर है जोकि हर किसी के घर में देखा जा सकता है। वास्तु में कुत्ते को धन प्राप्‍ति का सुगम माध्‍यम माना जाता है। कहते हैं कि उसे सुबह-शाम रोटी देने और पालने में परिवार के सदस्यों की आयु में वृद्धि होती है। 

वास्‍तु के अनुसार घर में कछुए को पालना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां कछुआ पाला जाता है वहां मां लक्ष्‍मी का वास होता है। अगर आप कछुए को पालने की व्‍यवस्‍था नहीं बना पा रहे हैं तो घर में पीतल का भी कछुआ लाकर रख सकते हैं।
PunjabKesari, kundli tv
वास्‍तुशास्‍त्र में मेंढक को बहुत ही शुभ माना गया है। घर में मेंढक को पालने से बीमारियां तो दूर होती ही हैं और साथ में समृद्धि का भी वास होता है। लेकिन अगर असली मेंढक नहीं पाल सकते तो पीतल का मेंढक अपने गर में रख सकते हैं। इसे घर या ऑफिस में रखने से काम में वृद्धि होती है। 

पुराणों में मछली को बहुत ही शुभ माना जाता है। मछली को धन प्राप्ति का स्रोत भी माना जाता है। घर में सुनहरे रंग की मछली को पालने से सुख शांति और समृद्धि आती है। मछली को दाना डालने से ग्रह दशा भी दूर होती है और घर में समृद्धि भी बढ़ती है।
PunjabKesari, kundli tv
खरगोश देखने में जितने सुदंर लगते हैं, पालने में भी बहुत अच्छा लगता है। इनको पालने से घर में सुख समृद्धि में इजाफा होता है। घर में खरगोश का जोड़ा रखने से दांपत्‍य जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। 

कहते हैं कि घर में अगर तोता पाला जाए तो घर में आने वाली परेशानियों के बारे में पहले से पता चल जाता है और साथ ही इसे पालने से घर में खुशहाली आती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News