आप भी इन पौधों से महकाएं अपने घर का Garden
punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 01:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में पौधे आदि होने से जीवन में सकारात्मकता आती है। तो वहीं आज कल लोग खूबसूरती के तौर पर भी अपने घर में अनेकों प्रकार के पौधे आदि रखने लगे हैं। इसलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से कुछ खास गार्डिनिंग टिप्स बताने वाले हैं, जिन्हें खासतौर पर उन लोगों के लिए जानना अधिक आवश्यक है जिन्हें गार्डिनिंग का शौक होता हैै।
कहा जाता है घर में अगर फूल और पेड़ आदि लगे हों तो इससे न केवल खूबसूरत वातावरण पैदा होता है बल्कि घर में पवित्रता बढ़ती है। इसके साथ ही वहां रहने वाले लोगों के जीवन के साथ-साथ मन-मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। भारती वास्तु के साथ-साथ चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार भी घर में पौधों के होने से जीवन में खुशियां आती हैं। इसलिए जरूरी होता है कि जब इन्हें घर में रखा जाए तो इनसे जुड़ी सावधानियों का ख्याल हो।
वास्तु शास्त्री बताते हैं कि पेड़ जैविक तत्वों को बहुत शक्तिशाली रूप में संचारित करते हैं तथा नकारात्मक प्रभावों को दूर करते हैं। मगर यदि पौधों को चयन सही न हो या इन्हें लगाने की दिशा व दशा उत्तम न हो इसका उल्टा होता है। आइए जानते हैं घर की बगिया में कौन-से पौधे लगाने चाहिए-
ध्यान दें कि घर का दक्षिण-पूर्व कोना धन और समृद्धि का कोना होता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियों वाले पौधे लगाने चाहिए।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे को धन की देवी लक्ष्मी का दूसरा रूप माना जाता है। इसे हमेशा घर की पूर्व दिशा या ईशान कोण में लगाना चाहिए।
कहा जाता है मनी प्लांट की बेल के शुभ प्रभाव से घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके लिए वास्तु शास्त्र में आग्नेय दिशा को श्रेष्ठ माना जाता है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि घर के गार्डन में श्वेत अपराजिता नामक पौधा भी लगाया जा सकता है। मान्यता है कि ये पौधा धन लक्ष्मी को आर्कषित करता है। बता दें संस्कृत में इसे आस्फोता, विष्णुकांता, विष्णुप्रिया, गिरीकर्णी, अश्वखुरा आदि के नाम से भी जाना जाता है।
क्रसुला ओवाटा नामक पौधे को घर में लगाने से भी जीवन में धन का आगमन बढ़ता है, क्योंकि ये धन को अपनी ओर आकर्षित करता है।
वास्तु और धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पारिजात के फूलों को हरसिंगार और शैफालिका कहा जाता है। शास्त्र मत है कि इसका वृक्ष जिस भी घर-आंगन में होता है, वहां हमेशा शांति-समृद्धि बनी रहती है।