Vastu Eating Rules for Prosperity and Health: खाना खाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, घर में पांव पसार सकती है कंगाली और बीमारियां

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 01:52 PM (IST)

Vastu Eating Rules for Prosperity and Health: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अक्सर हम अपनी दैनिक आदतों पर ध्यान नहीं देते, जिनमें से एक है भोजन करने का तरीका। वास्तु शास्त्र के अनुसार, खाना खाते समय की गई छोटी सी लापरवाही भी घर में भयंकर वास्तु दोष पैदा कर सकती है। इसका सीधा असर न केवल आपकी सेहत पर पड़ता है, बल्कि यह आर्थिक तंगी का कारण भी बन सकता है।

PunjabKesari Vastu Eating Rules for Prosperity and Health

आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के वे नियम, जिनका पालन कर आप अपने घर में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं:

PunjabKesari Vastu Eating Rules for Prosperity and Health

भोजन करने की सही दिशा
सही दिशा में किया गया भोजन व्यक्ति को स्वस्थ रखता है, वहीं गलत दिशा में बैठकर किया गया भोजन स्वास्थ्य संबंधी विकार पैदा करता है। दिशाओं को ध्यान में रखते हुए भोजन ग्रहण करेंगे तो सेहत की खुराक के साथ-साथ मिलेंगे ढेरों लाभ। वास्तु के अनुसार भोजन करने का सबसे बढ़िया स्थान घर की पश्चिम दिशा में है। इस दिशा में भोजन करना संभव न हो तो उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करें। भोजन हमेशा पालथी मारकर आसन पर बैठ कर ही करना चाहिए। कुर्सी पर बैठ कर टांग हिलाते हुए भोजन करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। 

PunjabKesari Vastu Eating Rules for Prosperity and Health

टूटे-फूटे बर्तनों का न करें प्रयोग
वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे या चटक गए बर्तन किचन में नहीं रखने चाहिए। ये नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होते हैं। इससे घर में समृद्धि रुक जाती है। अचानक आने वाली आर्थिक परेशानियां बढ़ती हैं। पारिवारिक कलह की संभावना भी बढ़ती है। टूटे बर्तनों को तुरंत बाहर कर दें, चाहे उनका भावनात्मक या आर्थिक मूल्य कुछ भी हो।

PunjabKesari Vastu Eating Rules for Prosperity and Health

बिस्तर पर बैठकर न खाएं भोजन
लोग अक्सर बिस्तर पर बैठकर ही खाना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह एक बड़ी भूल है। शयन कक्ष आराम और सोने के लिए होता है। बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से घर की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ता है, जिससे आर्थिक अस्थिरता आती है और अनावश्यक खर्चे बढ़ जाते हैं।

PunjabKesari Vastu Eating Rules for Prosperity and Health

भोजन के अन्य जरूरी नियम
कई बार चबाने के तरीके, चम्मच पकड़ने या खाना गिराने जैसी आदतों की वजह से कपड़े तो खराब होते ही हैं, साथ ही लोगों के सामने शर्मिंदगी भी महसूस होती है।

खाने के टेबल पर आने से पहले हमेशा हाथ-मुंह धोएं।

टेबल पर बैठने के तरीके के बारे में जानें कि टेबल पर हमेशा पीठ सीधी करके बैठना चाहिए।

इसके अलावा पैरों को हिलाने या हाथों को दूसरे की जगह पर न रखना भी जरूरी है।

हमेशा टेबल पर अपनी बारी आने का इंतजार करें, न कि खाना लेने की जल्दबाजी करें। हमेशा सब्र से अपनी बारी का इंतजार करें और दूसरों को भी सम्मान दें।

भोजन शुरू करने से पहले ईश्वर का धन्यवाद करना भी न भूलें।

ठीक ढंग से बर्तन और चम्मचों का उपयोग करना भी आपको सीखना चाहिए, खासकर चम्मच से कैसे खाना चाहिए, यह जरूर समझें।

अगर सभी के साथ खाना खाने बैठे हैं तो सभी लोगों के खाना शुरू करने के बाद ही खाना खाएं और जब सभी खाकर उठें, तभी उठना चाहिए।

खाना खाते समय मुंह बंद करके खाना चबाना चाहिए और साथ ही मुंह भरकर खाने से परहेज करें। बेहतर होगा कि छोटे-छोटे टुकड़े करके खाना खाया जाए।

PunjabKesari Vastu Eating Rules for Prosperity and Health

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News