वाराणसी के 55 चौराहों पर प्रतिदिन सुबह गूंजेंगे शिव स्तोत्र, नगर निगम का फैसला

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 09:07 AM (IST)

वाराणसी (एजैंसी): वाराणसी (काशी) में अब भोर की पहली किरण के साथ भगवान शिव की स्तुति की स्वर लहरियां सुनाई देंगी। नगर निगम की कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि शहर के 55 प्रमुख चौराहों पर लगी जन संबोधन प्रणाली के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे से 6.30 बजे तक शिव स्तोत्र का प्रसारण किया जाएगा। 

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। व्यवस्था बुधवार से लागू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सावन माह में शिवभक्ति का माहौल और अधिक आध्यात्मिक बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News