Valentine's Day: अपनी राशि से जानें कैसा व कौन होगा आपका का पार्टनर

punjabkesari.in Friday, Feb 14, 2020 - 11:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
प्यार का सही अर्थ जानने वालों का मानना है कि अगर जिंदगी में प्यार न हो तो हर खुशी-गम में कुछ कमी लगती है क्योंकि केवल प्यार व स्नेह ऐसा भाव है जो लोगों को आपस में जोड़े हुए हैं। आज कल की युवा पीढ़ी इस बात को  शायद ज्यादा अच्छे से समझ सकती है। यूं तो प्यार का ऐसा अहसास है जिसका इज़हार करने के लिए किसी खास दिन ज़रूरत नहीं होती है। परंतु हमारे कैलेंडर में कुछ ऐसे दिनों का ज़िक्र किया गया है जो केवल मोहब्बत का इज़हार करने के लिए ही बने हैं। इन्हीं में से एक दिन आता फरवरी महीने की 14 तारीख़ को जिसे ने केवल किसी एक देश में बल्कि दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है। जी हां, आप बाखूबी समझ चुके हैं  कि हम बात कर रहे हैं वेलेंटाइन्स डे की। इस दिन लोग जिसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बीताना चाहते हैं उससे दिल खोलकर अपने प्यार का इकरार करते हैं और यही कामना करते हैं कि उनका प्यार कबूल हो और वो अपनी आगे की लाइफ अपने पार्टनर के साथ अच्छे से बिता पाएं। 
PunjabKesari, Valentine Day 2020, Valentine Day, Valentine, 14 February, Love astrology, jyotish, kundli, married life, love life, jyotish vidya, jyotish gyan
मगर क्या आपको पता है आपके प्यार का ये खूबसूरत रिश्ता तभी अच्छा रह सकता है जब आपका पार्टनर आपको समझेगा। तो अगर आप इस वेलेंटाइन जानना चाहते है कि आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कितना सटीक बैठेगा तो आगे राशि अनुसार जानिए इस बारे में- 

मेष: मेष राशि के जातक प्यार के मामले में काफ़ी खुले विचारों के होते हैं। ये लोग अपनी सेक्शुअल लाइफ को भी काफी इंजॉय करते हैं। इन्हें रिलेशनशिप में रहना पसंद है। इनका लव रिलेशन मेष, सिंह या फिर धनु राशि वालों के साथ बहुत अच्छा रहता है। 

वृष: ये अपने लव रिलेशन को आगे बढ़ाने में धैर्य दिखाते हैं। साथ ही साथ ये थोड़े भावुक प्रवृति के होते हैं परंतु रोमांस के मामले में सबसे आगे माने जाते हैं। ये अपने पार्टनर को इमोशनल और शारीरिक दोनों सुख अच्छे से दे पाते हैं। इनके लव रिलेशन की बात करें तो कन्या या मकर राशि वालों के लिए साथ इनके लव रिलेशन अच्छा रहता है। 

मिथुन: कहा जाता है इस राशि के लोगो में संयम की थोड़ी कमी होती है। इनके एक से ज्यादा लव रिलेशन भी होते हैं। पर जब एक बार ये किसी के साथ जुड़ जाते हैं तो इन्हें अपने पार्टनर के साथ लगातार जुड़े रहना पसंद होता है। इनके साथी मिथुन, तुला या कुंभ के होना सबसे उत्तम रहता है। 

कर्क: स्वभाव से ये लोग काफी भावुक होते हैं। तो वहीं प्यार और रोमांस के मामले में ये लोग अधिक कोमल माने जाते हैं। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो उन्हें अच्छे से समझ पाए। अपनी राशि के साथ कर्क या वृश्चिक वालों के साथ इनका लव रिलेशन अच्छा चलता है। 
PunjabKesari, Valentine Day 2020, Valentine Day, Valentine, 14 February, Love astrology, jyotish, kundli, married life, love life, jyotish vidya, jyotish gyan
सिंह: अपनी लव लाइफ को लेकर इस राशि के लोग काफी इमोशनल होते हैं। इन्हें पैशनेट लव पसंद होता है। इन्हें अपनी लाइफ में कम से कम दो बार तो प्यार जरूर होता है। लव रिलेशन की बात करें तो मेष, सिंह या धनु वालों के साथ इनकी अच्छी निभती है। 

कन्या: कन्या वाले स्वभाव के थोड़े शर्मीले होते हैं, भरोसेमंद होते हैं। यही कारण है कि इनका रिलेशनशिप लंबे समय तक चलता है। अपने पार्टनर को खुश करने की हर संभव कोशिश करते हैं। अपनी राशि के अलावा इनके लव रिलेशन वृष या मकर वालों के साथ काफी बेहतर साबित होते हैं। 

तुला: इस राशि के जातक प्यार के मामले में बहुत सोच समझकर फैसला करते हैं। यानि पार्टनर चुनने में थोड़ी देर ज़रूर करते हैं लेकिन अपने रिश्ते को लेकर पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। तुला, मिथुन या फिर कुंभ वालों के लिए इनके प्रेम प्रसंग अच्छे रहते हैं। 

वृश्चिक: अपने प्रेमी को लेकर इस राशि के जातक काफ़ी सजग रहते हैं। अपने प्यार के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं। इनके लिए रिलेशन में स्टेबिलिटी बहुत मायने रखती है। माना जाता है प्रेम प्रसंग कर्क, वृश्चिक या मीन राशि से काफी अच्छे चलते हैं। 
PunjabKesari, Valentine Day 2020, Valentine Day, Valentine, 14 February, Love astrology, jyotish, kundli, married life, love life, jyotish vidya, jyotish gyan
धनु: ये लोग हर पल अपने पार्टनर के प्रति अपना प्यार जताते रहते हैं। इन्हें रिलेशनशिप में दिखावा काफ़ी पसंद होता है। पार्टनर को खुश करने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है। इनकी लव लाइफ मेष, सिंह या धनु वालों के साथ अच्छी रहती है। 

मकर: इस राशि के जातक लव के मामले में सबसे आगे रहते हैं। अपने पार्टनर के प्रति काफ़ी ईमानदार होते हैं। कुछ हालातों में लाइफ में इन्हें एक या ज्यादा से ज्यादा दो बार ही प्यार हो सकता है। इनकी लव गाड़ी सिंह, कन्या या मकर राशि वालों के साथ अच्छी चलती है। 

कुंभ: कुंभ राशि के जातक स्वभाव के गंभीर होते हैं। इसलिए बहुत जल्दी प्यार के चक्कर में नहीं पड़ते। लेकिन एक बार रिलेशन में पड़ जाएं तो अपने प्रेमी से शादी करके ही मानते हैं। मिथुन, तुला या कुंभ वालों के साथ इनके लव रिलेशन मजबूत रहते हैं। 

मीन: प्यार में काफी इमोशन और रोमांटिक होते हैं। पार्टनर से छोटी-छोटी बातों पर इनका झगड़ा भी होता रहता है। कर्क, वृश्चिक या मीन राशि के जातकों के साथ इनके लव रिलेशन बेहतर साबित होते हैं।
PunjabKesari, Valentine Day 2020, Valentine Day, Valentine, 14 February, Love astrology, jyotish, kundli, married life, love life, jyotish vidya, jyotish gyan


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Related News