Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को गिफ्ट में न दें ये चीजें, वरना रिश्ते में आ सकती है दरार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 11:04 AM (IST)

Valentine Day 2026: वैलेंटाइन डे प्यार और रिश्तों का खास पर्व माना जाता है, जिसे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और अपने प्यार का इज़हार करने के लिए खास गिफ्ट्स भी देते हैं। हालांकि, शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें वैलेंटाइन डे या किसी भी विशेष अवसर पर पार्टनर को गिफ्ट देने से परहेज करना चाहिए।

मान्यता है कि इन वस्तुओं को उपहार में देने से रिश्ते में गलतफहमियां, तनाव या दूरी आ सकती है। ऐसे में अगर आप भी वैलेंटाइन डे 2026 पर अपने पार्टनर को कुछ खास गिफ्ट करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि कौन-सी चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।

PunjabKesari Valentine Day 2026

वैलेंटाइन डे पर गिफ्ट में भूलकर भी न दें ये चीजें
परफ्यूम

शास्त्रों के अनुसार, प्रेमी या प्रेमिका को परफ्यूम गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि परफ्यूम की खुशबू उड़ने की तरह ही इससे रिश्ते में भी दूरी आ सकती है और प्रेम संबंध कमजोर हो सकता है।

घड़ी
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को घड़ी गिफ्ट करने से मना किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घड़ी समय के साथ दूरी और भाग्य में रुकावट का संकेत देती है। इससे रिश्ते में तनाव और गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

कांच की वस्तुएं
कांच की चीजें गिफ्ट में देने से बचना चाहिए। कांच का टूटना अशुभ माना जाता है और धार्मिक दृष्टि से इसे रिश्तों के टूटने से जोड़ा जाता है। इससे संबंधों में अस्थिरता आ सकती है।

काले रंग की चीजें या कपड़े
काले रंग का संबंध शनि देव से माना जाता है, जो कर्म और न्याय के देवता हैं। वैलेंटाइन डे जैसे प्रेम से जुड़े अवसर पर पार्टनर को काले रंग के कपड़े या वस्तुएं गिफ्ट करने से प्रेम जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो सकता है।

PunjabKesari Valentine Day 2026

वैलेंटाइन डे पर रिश्ते को मजबूत बनाने के उपाय
पार्टनर को भावनात्मक रूप से समझें और समय दें।
दिल से लिखा हुआ नोट या हैंडमेड गिफ्ट दें।
एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
रिश्ते में भरोसा और सम्मान बनाए रखें।

PunjabKesari Valentine Day 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News