Vaishakh Amavasya: वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये 5 काम, बना रहेगा पितरों का आशीर्वाद

punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 06:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vaishakh Amavasya 2025: अमावस्या तिथि के दिन पितरों की पूजा करने का विधान है। इस साल की वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल, रविवार के दिन मनाई जा रही है। इस दिन लोग पवित्र नदी में स्नान और दान करते हैं। अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितरों को खुश करने के लिए वैसे तो वैशाख अमावस्या पर कई काम किए जाते हैं, वहीं कुछ चीजों को करने की मनाही भी है। उसी तरह कुछ चीजें करना बहुत जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं कि पितरों को प्रसन्न करने के लिए वैशाख अमावस्या पर कौन से काम करने जरूरी हैं-

PunjabKesari Vaishakh Amavasya
पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी
वैशाख अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए गाय, कौआ, कुत्ता, चिड़िया आदि के लिए भोजन और पानी का इंतजाम करें। अगर यह जीव दाने और पानी से तृप्त होते हैं तो पितर बहुत प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि इन जीवों के जरिए पितर भोजन और पानी ग्रहण करते हैं।

पितरों के देव अर्यमा की पूजा
पितरों के देव अर्यमा हैं। वैशाख अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए अर्यमा की पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि जब वह प्रसन्न होते हैं तो पितरों को मुक्ति मिलती है। अत: देव आर्यमा की पूजा करना जरूरी है।

PunjabKesari Vaishakh Amavasya
पितृ स्तोत्र पाठ या श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण
वैशाख अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने और मुक्ति दिलाने के लिए पितृ स्तोत्र का पाठ या श्रीमद्भागवत कथा का स्मरण करें। श्रीमद्भागवत कथा का स्मरण करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में शुभता का आगमन होता है।  

पितरों के लिए दान
वैशाख अमावस्या पर अपनी क्षमता अनुसार अपने पितरों को सफेद वस्त्र, बेड, गाय का घी बर्तन सहित, गाय या गोवंश, अन्न, जमीन, सोना, गुड़, नमक, छाता आदि का दान देना चाहिए।

PunjabKesari Vaishakh Amavasya

स्नान और जल दान
वैशाख अमावस्या पर स्नान और दान का विशेष महत्व है। अमावस्या और पूर्णिमा पर दिया हुआ दान बहुत ही फलदायी होता है। इस दिन किसी प्यासे को पानी पिलाकर जल का दान देना चाहिए। ऐसा करने से पितृ खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद हमेशा बना कर रखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News