मन्नत पूरी होने पर हरदोई जिले में स्थित काली मंदिर में महिला ने जीभ काटकर चढ़ाई

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:04 AM (IST)

हरदोई (इंट.): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आस्था से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति के स्वस्थ होने की मन्नत पूरी होने पर काली मंदिर में अपनी जीभ अर्पित कर दी। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र की निवासी उषा गुप्ता शुक्रवार सुबह हरदोई-सीतापुर मार्ग स्थित महोलिया शिवपार गांव के काली मंदिर पहुंचीं। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, महिला के पति राकेश गुप्ता को करीब एक वर्ष पहले लकवे का दौरा पड़ा था। उस समय महिला ने उनके स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी और उसके पूरा होने पर यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि महिला की स्थिति स्थिर है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News