Ulta rath yatra 2023: त्रिपुरा में भगवान जगन्नाथ की ‘उलटा रथ यात्रा’ के दौरान बड़ा हादसा

punjabkesari.in Thursday, Jun 29, 2023 - 07:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अगरतला (प.स.): त्रिपुरा के उनाकोटि जिले में हाईटैंशन तार के संपर्क में आने के बाद एक रथ में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना भगवान जगन्नाथ के ‘उलटा रथ यात्रा’ उत्सव के दौरान कुमारघाट इलाके में शाम करीब साढ़े 4 बजे हुई। इस त्यौहार के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के एक सप्ताह बाद अपने मुख्य मंदिर लौट आते हैं। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

पुलिस ने बताया कि लोहे से बने रथ को हजारों लोग खींच रहे थे, तभी यह 133 के.वी. ओवरहैड केबल के संपर्क में आ गया।  सहायक  महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) ज्योतिषमान दास चौधरी ने बताया कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए। उन्होंने बताया कि घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘कुमारघाट में एक दुखद  दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई अन्य  घायल  हो गए। मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों  के प्रति गहरी संवेदना। साथ ही, मैं घायलों के  शीघ्र स्वस्थ  होने की कामना करता हूं। राज्य  सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है।’’

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News