Ujjain Mahakal Temple news : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल की भक्ति में डूबा उज्जैन, लाखों भक्तों ने किए दर्शन

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 11:54 AM (IST)

Ujjain Mahakal Temple news : श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उज्जैन में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे तक एक लाख से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन किए। रविवार होने के कारण भीड़ लगातार बढ़ती रही, जबकि शहर के होटल, लॉज और होम-स्टे पहले से ही फुल बुक थे।  

रात 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए और प्रथम घंटाल के साथ प्रवेश किया गया। मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन कर हरिओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद जलाभिषेक और पंचामृत से विशेष पूजा संपन्न हुई। भस्म आरती में भगवान महाकाल को राजा स्वरूप में सजाया गया। भांग, चंदन और त्रिपुंड अर्पित कर ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढांककर भस्म रमाई गई। रजत शेषनाग मुकुट, मुंडमाल, रुद्राक्ष और मोगरा-गुलाब की मालाओं से दिव्य श्रृंगार किया गया।

मंदिर समिति के अनुसार, औसतन 40 मिनट में श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। परंपरा के अनुसार, दिनभर जल अर्पण और चार पहर की पूजा हुई। 16 फरवरी की रात 10:45 बजे शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद होंगे। करीब 44 घंटे तक लगातार दर्शन की व्यवस्था रहेगी। भस्म आरती के बाद दिनभर विभिन्न आरतियां और अभिषेक पूजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न किए गए। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News