30 जुलाई से शुरू होगा महाकाल का भव्य श्रावण महोत्सव, मंदिर प्रशासन ने तेज़ की तैयारियां

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 04:18 PM (IST)

Ujjain Mahakal Mandir News : उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादौ महोत्सव की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 30 जुलाई से 7 सितंबर तक चलने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज महाकाल मंदिर के गर्भगृह में विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। मंदिर के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सावन महोत्सव के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचते हैं। इसे देखते हुए दर्शन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित दर्शन कराना है। आगामी दिनों में व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जाएगी, जिससे श्रावण-भादौ महोत्सव का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News