Trigrahi Yoga In Aquarius: 30 साल बाद कुंभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को होगा आकस्मिक धन लाभ और बनेंगे तरक्की के योग

punjabkesari.in Friday, Feb 09, 2024 - 07:10 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Trigrahi Yoga In Aquarius After 30 Years: ज्योतिष में समय-समय पर ग्रहों के बड़े विलक्षण संयोग बनते हैं। जो कई राशियों की किस्मत बदल देते हैं। हैरान कर देने वाली सफलताएं देते हैं और कई बार परेशानी भी बढ़ा देते हैं। यह ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है कि किस ग्रह के साथ किस ग्रह के कांबिनेशन बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार 30 साल बाद कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। जिससे 4 राशि के जातकों को जबरदस्त धन लाभ भी होगा और तरक्की के रास्ते भी खुलते चले जाएंगे।

शनि देव अभी 30 साल के बाद अपनी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 2024 में पूरा साल इसी कुंभ राशि में रहने वाले हैं। इसी कुंभ राशि में 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य देव प्रवेश करेंगे और उनकी शनि के साथ युति बनेगी। इसके बाद 7 मार्च को धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। कुंभ राशि में शनि, शुक्र और सूर्य का त्रिग्रही योग बनेगा। यह योग 30 साल बाद कुंभ में बनने जा रहा है इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा लेकिन चार राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। ऐसी लकी राशियां कौन सी हैं।

PunjabKesari Trigrahi Yoga

पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि के लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि यह योग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं आपको इस युति के शुभ प्रभाव से करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपके लिए सफलता के नए योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको पुत्र और पौत्र की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ के योग बन रहे हैं।

दूसरी भाग्यशाली राशि वृष राशि है। वृषभ राशि के लिए त्रिग्रही योग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित होगा। क्योंकि यह योग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। जिससे इस समय आपको काम-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं करियर और कारोबार के मामले में शानदार परिणाम प्राप्‍त होंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। साथ ही अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है। वहीं इस समय आपको पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

PunjabKesari Trigrahi Yoga

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। यह त्रिग्रही योग कन्या राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा। इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कई अटके हुए काम भी पूरे होंगे।विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कारोबार चमकेगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। त्रिग्रही योग मकर राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के धन और वाणी स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आपका बैंक बैलेंस बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप मीठा बोलकर अपना काम दूसरों से निकलवा लेंगे। आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। साथ ही आपको फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप अच्छे निर्णय ले पाएंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344  

PunjabKesari Trigrahi Yoga


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News