आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 07:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुणी और ज्ञानवान होते हैं। ये लोग हर काम को बहुत जल्दी सीख लेते हैं। इन्हें जिस चीज में रूचि होती है, उसकी दक्षता हासिल करने में इन्हें बहुत कम समय लगता है। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुभव अधिक देखने को मिलता है। प्रायः ये लोग अपनी उम्र से अधिक अनुभवी होते हैं और इन्हें एक अच्छे सलाहकार और दार्शनिक के रूप में जाना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। ये लोग उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन्हें मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 3 वाले जातकों को शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, काउंसलर इत्यादि के रूप में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत होता है। इन लोगों में अद्भुत कौशल होता है। इन लोगों का स्वभाव धार्मिक और सात्विक होता है। ये लोग अध्यात्म में काफी रुचि रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने परिवार व समाज की मान्यताओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों के मन में बड़ों के प्रति आदर भाव होता है। ये लोग अपने पूरे परिवार को सहेज कर चलना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक मुख्यतः अपने परिवार की ढाल होते हैं। हालांकि इनके सख्त रवैया के कारण इनके दांपत्य जीवन के सुखों में कुछ कमी देखने को मिलती है। परंतु अपनी समझदारी के कारण यहां पर भी परिस्थितियों को संभाल लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। नकदी धन इनके हाथ में बना रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक हो सकता है। यदि आप अपने अहंकार को त्याग कर मेहनत करते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। इस वर्ष सरकारी काम भी पूरे होने की संभावनाएं बनती हैं। जुलाई के महीने का समय ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में भी लगेगा। अगस्त के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत अधिक करनी होगी हालांकि उचित परिणाम भी अवश्य प्राप्त होंगे। सितंबर के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नवंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। फरवरी के महीने में व्यापार में मुनाफा होने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन के साथ करने के कारण थोड़ी देर हो सकती है। अप्रैल के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। अकस्मात कुछ सकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न होने की संभावनाएं बनती हैं। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम न करें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News