आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 12:57 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ   

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद तो करते हैं परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं, परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना-फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपको अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय खासतौर पर सकारात्मक रहेगा। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। जून के महीने में यात्राओं के दौरान थोड़ी सावधानी बरतें। अपने क्रोध पर काबू रखें। जुलाई के महीने का समय हालांकि आपके लिए विशेष रूप से अच्छा रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। अगस्त के महीने में नकदी धन खर्च होगा हालांकि विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में भी मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। यदि कामकाज को आगे बढ़ना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। अकस्मात आपके रुके हुए कामों को दिशा मिलती नजर आएगी। नवंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। भौतिक सुख-साधनों में भी वृद्धि के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। फरवरी के महीने का समय प्रकाशन और लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कुछ परिवर्तन संभव हैं, कोई भी अंतिम निर्णय सोच-समझ कर लेने की कोशिश करें। मार्च के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। मई के महीने का समय थोड़ा आलस भरा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। गुड़ का सेवन करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर सरकारी काम न करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गणेश जी की आराधना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News