आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 07:53 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी हंसी-मजाक और हास्य विनोद प्रिय स्वभाव के होते हैं। ये लोग सब से हंसकर बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को घुल-मिल कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग स्वयं भी हर सुंदर चीज की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को साफ-सुथरे कपड़े पहनना सज- संवर एवं बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों की शारीरिक बनावट काफी आकर्षक होती है। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपना मित्र बना लेते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अक्सर सुखमय होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि इनका मन संगीत, रचना इत्यादि क्षेत्रों में ज्यादा लगता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले परिणाम वाला रहेगा। इस साल आर्थिक स्थिति के नजरिया से समय ज्यादा अहम रहेगा। इस वर्ष आप भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। निजी जरूरत पर नकदी धन खर्च होगा। जून के महीने का समय प्रॉपर्टी संबंधी मामलों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन मानसिक स्तर पर कुछ चिंताएं और तनाव बना रहेगा। जुलाई के महीने का समय अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। खेल कूद से जुड़े हुए लोग भी इस समय अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए काम की जिम्मेदारी को समय से पूरा करके प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सितंबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर किसी को अपना भेद न बताएं। अक्टूबर के महीने का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में विदेशी काम से लाभ होगा। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। दिसंबर के महीने में कुछ परिवर्तन संभव हैं। भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई की तरफ केंद्रित होगा। फरवरी के महीने में बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों में दरार उत्पन्न न होने दें। मार्च के महीने में सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अप्रैल के महीने में बेकार के दिखावे पर पैसा खर्च करने की कोशिश करेंगे। मई के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आया है। मां की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का दान मंदिर में करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com