आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2024 - 07:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्च कोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं। परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल धर्म-कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा। ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या को सीखने का भी मन बना सकते हैं। इस वर्ष दर्शनशास्त्र के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज को भी आगे बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। जून के महीने में सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने का समय भी थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में निजी जीवन की तरफ ध्यान ज्यादा आकर्षित रहेंगे। सितंबर के महीने का समय यात्राओं के योग लेकर आएगा। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। मेहनत करने से अच्छे परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे। नवंबर के महीने का समय मिलाजुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू करें और अपने जोश को सही दिशा में लगाकर अच्छे परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिसंबर के महीने में किसी नए काम को शुरू करने में ज्यादा पैसा निवेश न करें। 

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि आय के नए साधन प्राप्त होने के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी समाज सेवा के कार्य में भी भागीदार बन सकते हैं। मार्च के महीने का समय नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होने की भी संभावना ही बनती है। अप्रैल के महीने का समय आर्थिक स्थिति के नजरिए से अच्छा रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। परनिंदा से परहेज करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। गाय को हरा चारा खिलाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News