आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है। जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती एवं परिश्रम करने वाले होते हैं। ये लोग संघर्ष से कभी मुंह नहीं मोड़ते। मूलांक 8 वाले जातकों को सामान्यतः अपने जीवन में हर सफलता कड़े संघर्ष के बाद ही प्राप्त होती है परन्तु ये लोग बिना निराश हुए लगातार अपने लक्ष्य की ओर प्रयासरत रहते हैं और अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन के उद्देश्य काफी ऊंचे होते हैं, जिन्हें पाने के लिए मूलांक 8 वाले जातक लगातार धीरे-धीरे प्रयास करते रहते हैं। ये लोग अपने मार्ग में आने वाली रुकावटें और अड़चनों से कभी नहीं घबराते। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव वाले और कम बोलने वाले होते हैं। ये लोग अपने दोस्तों में हो या परिवार में चुपचाप रहना ही पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अंतर्मुखी कहा जाए तो कोई गलत बात नहीं होगी। इन लोगों के मित्र भी कम बनते हैं। मूलांक 8 वाले जातक शांत स्वभाव के व्यक्ति होते हैं। ये लोग किसी भी प्रकार की परिस्थितियों पर बहुत जल्दी प्रतिक्रिया नहीं करते। मूलांक 8 वाले जातकों के स्वभाव में आलस देखने को मिलता है। ये लोग हठी एवं जिद्दी होते हैं। यदि अपनी इन आदतों पर मूलांक 8 वाले जातक विजय प्राप्त कर लें तो जीवन में बुलंदियों को छूने से इन्हें कोई नहीं रोक सकता।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए नई कार्य की शुरुआत की संभावनाएं लेकर आएगा परंतु दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निजी जीवन पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। इस वर्ष घर-परिवार के मध्य आपका मन फंसा रहेगा। मार्च के महीने में विदेशी काम से लाभ होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। मई के महीने में निजी जीवन के नजरिए से समय अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जून के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य की गति धीमी रहेगी, लेकिन सफलता मिलेगी। अगस्त के महीने में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। अपने क्रोध पर काबू रखें। सितंबर के महीने का समय सरकारी कामों के लिए सकारात्मक रहेगा। अक्टूबर के महीने में मन थोड़ा परेशान हो सकता है। अनिद्रा की स्थिति परेशान कर सकती है। नवंबर के महीने में समय पहले से बेहतर रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से काम पूरे होंगे। दिसंबर के महीने का समय भी अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नकदी धन खर्च होगा। फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गुड़ का दान मंदिर में करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं। कुत्ते की सेवा करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। वस्त्रों का दान न करें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News