आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 07:08 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक एवं सात्विक स्वभाव के होते हैं। ये लोग परंपराओं का सम्मान करते हैं। इन लोगों में बड़े-बुजुर्गों अथवा गुरुओं के प्रति सम्मान होता है। मूलांक 3 वाले जातक स्वभाव से शांतिप्रिय और मृदुवाणी वाले होते हैं। ये लोग सत्यवादी और ईमानदार होते हैं। इन लोगों को छल कपट से सफलता हासिल करना बिल्कुल पसंद नहीं आता। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान एवं ज्ञानवान होते हैं। ये लोग समय का सदुपयोग करना जानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में दक्ष होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन से बहुत सी उम्मीदें होती हैं। मूलांक 3 वाले जातक महत्वकांक्षी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों में अनुभव इनकी उम्र से ज्यादा देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातकों में अनुशासन होता है। ये लोग समय नियोजन करके चलना पसंद करते हैं। ये लोग व्यर्थ के विवाद में अपना समय नष्ट नहीं करते। इन लोगों के मानसिक विकास का स्तर काफी अच्छा होता है। ये लोग दूरदर्शी, तर्कशील एवं ज्ञानवान होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते। जिसके कारण इन लोगों का दूसरों के साथ विरोधाभास चलता रहता है। मूलांक 3 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय बीतता है। यदि इनका जीवन साथी भी इन्हीं की तरह समझदार और परिपक्व सोच वाला हो तो जीवन आसान हो जाता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस साल बहुत से परिवर्तन संभव है। जो किसी भी स्तर पर हो सकते हैं। मार्च के महीने के शेष दिन आलस्य भरे रहेंगे और विचारों में उथल-पुथल लगी रहेगी। अप्रैल के महीने का समय भी आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अपने क्रोध पर काबू रखें और परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करें। मई के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे। जून के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जुलाई के महीने का समय भी विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अपने काम को भी आगे बढ़ने का विचार कर सकते हैं। अगस्त के महीने में विदेशी काम की तरफ मन आकर्षित रहेगा। सेहत का ख्याल रखें, सांसों की तकलीफ परेशानी दे सकती है। सितंबर के महीने में कामकाज में कुछ परिवर्तन संभव है। अक्टूबर के महीने का समय निजी जीवन के स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। दिसंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामले सामने आ सकते हैं। स्वभाव में परिपक्वता जन्म लेगी। वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। फरवरी के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं।

PunjabKesari  Todays Birthday Prediction

उपाय: इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल दें। कोई गैर कानूनी काम न करें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। केसर का तिलक लगाएं।

चार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News