आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 07:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम कमाते हैं। इन लोगों में अच्छे नेता के गुण विद्यमान होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे प्रबंधक के रूप में जाने जाते हैं। इन लोगों में अच्छे प्रतिनिधित्व की शक्ति होती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों को सत्ता और अधिकार से बहुत प्रेम होता है। ये लोग जीवन के हर स्तर पर स्वतः ही अधिकार और निर्णायक शक्ति प्राप्त कर लेते हैं। बहुत पर मूलांक 1 वाले जातकों को अभिमान की भावना का शिकार होते हुए देखा गया है। जिसके कारण बाद में पछताना पड़ता है। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। ये लोग दूसरों के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। इन लोगों में स्थिति के अनुसार अच्छा निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक बेहतर दिशा-निर्देशक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों में दूसरों के अंदर प्रेरणा का स्रोत बन कर उन से कार्य करवाने की अद्भुत कला होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपने व्यवसाय और कामकाज पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। यात्राओं से लाभ होगा। मई के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी जिसके कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों की सहायता प्राप्त होगी। जुलाई के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। सितंबर के महीने में किसी काम को बहुत ज्यादा परफेक्शन से करने के कारण देरी का सामना करना पड़ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। परंतु कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। नवंबर के महीने में व्यापारिक स्तर पर परिवर्तन संभव हैं। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोगों के लिए समय सकारात्मक रहेगा। दिसंबर के महीने में निजी जीवन पर ध्यान ज्यादा केंद्रित रहेगा।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में पिता के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। फरवरी के महीने में सेहत का ख्याल रखें, अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। छोटे बहन- भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News