आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2024 - 07:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 फरवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक भौतिक सुखों को भोगने वाले होते हैं। इन लोगों को धन संचय करना नहीं आता। ये लोग अपने भोग-विलास पर, अपने सुख-साधनों पर, घूमने-फिरने पर बहुत अधिक धन खर्च करते हैं। सामान्य तौर पर इनकी आर्थिक स्थिति असंतुलित रहती है। ये लोग सुंदर और खूबसूरत होते हैं। इन लोगों को सजना-संवरना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले हमेशा साफ-सुथरे कपड़े पहन कर बन-ठन कर रहते हैं। विपरीत लिंगी की खूबसूरती इनकी कमजोरी होती है। इन लोगों में विपरीत लिंगी की तरफ आसक्ति बहुत जल्दी उत्पन्न होती है। मूलांक 6 वाले जातक आभूषण, सुंदर वस्त्र, चकाचौंध, चमकीला, चमक-दमक, फैशन, डिजाइन इत्यादि की तरफ बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं। ये लोग हंसमुख प्रवृत्ति के होते हैं। मूलांक 6 वाले अनजान लोगों से भी हंसकर बात करते हैं। इन लोगों को फिल्म इंडस्ट्री, कॉस्मेटिक, ब्यूटी, फैशन, डिजाइन, रेडीमेड गारमेंट्स इत्यादि के क्षेत्र में सफल कार्य करते हुए पाया जाता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग लगे रहेंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपने मन की बात किसी के साथ साझा करना चाहेंगे। मां की सेहत का ख्याल रखें। फरवरी के महीने में वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। मार्च के महीने में किसी नई जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में भी विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अकस्मात धन लाभ के योग भी बनते हैं। व्यावसायिक स्तर पर कामकाज में उन्नति होगी। जून के महीने में बेकार के वहम के कारण अपने रिश्तों में दरार न आने दें। जुलाई के महीने में व्यापार में कुछ परिवर्तन संभव हैं। फैशन डिजाइन कला नृत्य संगीत इत्यादि क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। अगस्त के महीने में जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या या अन्य किसी गुप्त विद्या की तरफ आकर्षित हो सकता है। अक्टूबर के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। स्वभाव में आलस और नीरसता जन्म ले सकती है। नवंबर के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें और बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
वर्ष 2025 के जनवरी के महीने का समय थोड़ी धीमी गति वाला रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गणेश भगवान की आराधना करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। लक्ष्मी मां की आराधना करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। साफ-सुथरे कपड़े पहनें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com