आज का राशिफल 5 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो उसमें निर्णय आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है, जिससे मानसिक राहत मिलेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपने कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी सहयोगी के साथ गलतफहमी या विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका व्यवहार और उदार स्वभाव लोगों के मन को छू सकता है, जिससे परिजन विशेष रूप से आपकी प्रशंसा करेंगे और आपके प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। आज विद्यार्थियों का मन नई चीज़ें सीखने और कुछ अलग करने में लगेगा।
उपाय- चावल बहते पानी में प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर के बड़ों को बदलते मौसम के कारण सर्दी जुकाम, थकान या अन्य छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए उनका उचित बचाव करने की आवश्यकता है। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए किसी भी संभावित प्रस्ताव या नए अवसर को नजरअंदाज न करें।
उपाय- हल्दी का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अत्यंत सुखद और उत्साहवर्धक व्यतीत होने वाला है। मन में प्रसन्नता और संतोष का भाव बना रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को सकारात्मक ऊर्जा के साथ पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय दूरदर्शिता और समझदारी से परिपूर्ण रहेंगे, जिनका परिणाम भविष्य में सकारात्मक और लाभदायक सिद्ध होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी, उलझन या विषय से संबंधित कठिनाई से राहत मिलेगी।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आपकी सकारात्मक सोच और सहयोगी रवैया सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सोच और नए आइडिया बढ़ेंगे। पढ़ाई के साथ साथ आप कला, संगीत, लेखन या किसी और रचनात्मक काम में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। परिवार में किसी धार्मिक कथा, पूजा पाठ या मनोरंजन संबंधी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जो घर के वातावरण को और अधिक आनंदमय तथा सौहार्दपूर्ण बना देगा।  खानपान में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें, ताजा और पौष्टिक आहार लेने तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रखने की कोशिश करेंगे।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यावसायिक दृष्टि से परिस्थितियां सुचारू बनी रहेगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की सम्भावना है अथवा आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे भविष्य की योजनाओं को साकार करने में मजबूती मिलेगी।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। कला से जुड़े युवाओं को फिलहाल कोई उपलब्धि नहीं मिलेगी। प्रतियोगिता में सफलता या प्रोजेक्ट की सराहना न मिलने से उनकी प्रतिभा को मंच नहीं मिल पाएगा, जिससे आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और आगे बेहतर करने की प्रेरणा भी कमजोर पड़ सकती है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News