आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2023 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। दूसरे लोगों को देखने पर इनका स्वभाव थोड़ा गंभीर प्रतीत होता है। ये लोग अंतर्मुखी होते हैं। अपनी ही दुनिया में गुम रहना इन्हें पसंद होता है। बहुत बार इनके इस व्यवहार के कारण लोग इन्हें मतलबी और घमंडी समझ लेते हैं, जो कि एक गलत अवधारणा को जन्म देता है। मूलांक 8 वाले जातक मित्र कम संख्या में बनाते हैं परंतु अपने मित्रों का साथ हर परिस्थिति में देने के लिए तैयार रहते हैं। अपने जीवन अनुभवों से मूलांक 8 वाले जातक दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है, चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर नौकरी प्राप्ति का। इन्हें अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्ति में काफी विलंब होता है परंतु लगातार प्रयासों के कारण अंत में सफलता प्राप्त करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े आलसी होते हैं। हर काम को धीरे धीरे करते हैं। इन लोगों की प्रवृत्ति और स्वभाव नीरस होता है। मूलांक 8 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः सामान्य रहती है। इन लोगों को लोहा, इस्पात, पेट्रोलियम, केमिकल्स इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। इस वर्ष आप उत्साह और स्फूर्ति महसूस करेंगे परंतु अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। बेकार की लड़ाई झगड़े से दूर रहें। दिसंबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण थोड़ा व्यस्त रहेंगे। निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। फरवरी के महीने में कोई अनैतिक काम करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मार्च के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मेहनत के साथ किए गए काम सफलता दिलवाएंगे। अप्रैल के महीने में कुछ काम अकस्मात तरीके से सामने आएंगे। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। मई के महीने में खर्च अधिक होंगे। भौतिक सुख-साधनों पर निवेश करेंगे। जून के महीने में वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जुलाई के महीने में आय के नए साधन प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। सितंबर के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। अपने क्रोध पर काबू रखें। अक्टूबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम में व्यस्त रहेंगे। नवंबर के महीने का समय भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय रहेगा। मानसिक चिंताएं बनी रहेंगी।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। शनि चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। केसर का तिलक लगाएं। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News