आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। चंद्रमा के समान कांति लिए इनका मुख मंडल आकर्षक होता है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय वाले होते हैं। ये लोग छल-कपट से रहित साफ मन वाले होते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के प्रति दया भावना रखते हैं। ये लोग हमेशा हर प्रकार से दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ जाते हैं। ये लोग किसी काम के लिए न नहीं कह पाते, जिसके कारण इन्हें बहुत बार मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। जिसके चलते इन लोगों को रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों में मजबूत एकाग्रता शक्ति होती है। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी अहम रहेगा। इस वर्ष आप ऊर्जा और जोर से भरा हुआ महसूस करेंगे परंतु स्वयं को किसी मार्गदर्शन के अंतर्गत आगे बढ़ने से लाभ होगा। सितंबर के महीने के ये शेष दिन आपके लिए काफी ऊर्जावान रहेंगे परंतु उतावलेपन में आकर कोई गलत काम न करें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अक्टूबर के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। पिता से उचित सहायता और सलाह मिलेगी। नवंबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। फरवरी के महीने में भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। मार्च के महीने का समय कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने का समय विशेष सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। सोशल मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े हुए लोग विशेष तौर पर सावधानी बरतें। मई और जून के महीने में समय निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। जुलाई के महीने में संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। मन कुछ चिंताओं से घिरा रहेगा। अगस्त के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। योग और व्यायाम करते रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। सूर्य भगवान को जल दें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। माता-पिता के चरण स्पर्श का आशीर्वाद लें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पीएं। जल का अपव्यय न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Utpanna Ekadashi: 8 या 9 दिसंबर जानें, किस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी

Kharmas 2023: जल्द ही शहनाइयों के साथ इन चीजों पर लगेगा break, जानें कब से लगने जा रहा है खरमास ?

चुनावी नतीजों के बीच ‘इंडिया' गठबंधन का बड़ा फैसला

घर में लगाएं भोलेनाथ की ऐसी तस्वीर, जिंदगी की परेशानियां होंगी दूर