आज का राशिफल 10 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 01:51 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्त होने की सम्भावना है। आपकी कार्यक्षमता, मेहनत और जिम्मेदारी को देखते हुए अधिकारियों का विश्वास बढ़ेगा तथा पदोन्नति या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के अवसर बनेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित रहेगा। परिवार के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएंगे और आपसी सहयोग बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। प्रिय व्यक्ति का सहयोग और स्नेह मिलेगा तथा रिश्तों में मधुरता और अपनापन बढ़ेगा।
उपाय- शिवलिंग पर प्रत्येक सोमवार पंचामृत का जल चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कुछ समय से करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंधों में आई हुई खटास आपके प्रयासों से दूर होगी। आपसी बातचीत और समझदारी से गलतफहमियां दूर होंगी तथा रिश्तों में दोबारा मधुरता और अपनापन बढ़ेगा। आपकी सकारात्मक सोच और भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करने की प्रवृत्ति आपके लिए उत्तम परिस्थितियां उत्पन्न करेगी।
उपाय- पीला कपड़ा/रूमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आपका मनमौजी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी स्वतंत्र सोच के साथ दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें। घर में पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप की वजह से बात बढ़ने की स्थिति बनेगी, इसलिए परिवार से जुड़े मामलों को बाहरी लोगों के प्रभाव में आने से बचाएंगे। आपसी बातचीत और संयम से गलतफहमियां दूर करने में सफलता मिलेगी और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आज आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। इसलिए व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में आवश्यक गोपनीयता बनाए रखेंगे और किसी भी जानकारी को साझा करते समय विशेष सावधानी बरतेंगे। लेन-देन और व्यावसायिक निर्णयों में भी सतर्कता रखेंगे, जिससे संभावित परेशानी से बचने में सफलता मिलेगी।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाही ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ेगी। अचानक यात्रा की वजह से दिनचर्या में बदलाव होगा और कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ेंगी। हालांकि, अपनी कार्यकुशलता और समय प्रबंधन से इस यात्रा को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज पति-पत्नी के बीच अहम का टकराव रहेगा, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। दोनों के बीच विचारों में अंतर रहेगा, लेकिन समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में पा लेंगे। आपसी बातचीत और संयम से मतभेद दूर होंगे तथा संबंधों में दोबारा मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके हुए सरकारी कार्यों को पूरा करने में आपको सफलता मिलेगी। अधिकारियों और संबंधित लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी और महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पिछले काफी समय से जिस नए कार्य या योजना की शुरुआत करने के लिए आप प्रयासरत थे, आज उसके लिए परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपके प्रयासों को उचित दिशा मिलेगी और कार्य को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे। नई शुरुआत को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता की संभावनाएं मजबूत होंगी।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News