आज का राशिफल 07 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यापार के क्षेत्र में आपके विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों पर नियंत्रण बनाए रखने में सफलता मिलेगी। आपकी रणनीति, अनुभव और कार्यकुशलता के कारण प्रतिस्पर्धी आप पर हावी नहीं हो पाएंगे। हालांकि दूसरों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए भी अनावश्यक विवाद या टकराव से बचें और अपनी ऊर्जा व्यापार की प्रगति पर केंद्रित रखें।
उपाय- रामचरितमानस का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों और व्यावसायिक व्यस्तता से भरा रहेगा। संतान की संगति और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की आवश्यकता होगी। बच्चों के मित्रों, दिनचर्या और व्यवहार को समझने का प्रयास करें तथा किसी भी बात को केवल डांटने के बजाय बातचीत के माध्यम से सुलझाएं। आपका मार्गदर्शन और सहयोग उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगा।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार के क्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। कई महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए सामान्य समय से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और आज ओवरटाइम करना पड़ सकता है। कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित करें, ताकि अतिरिक्त दबाव कम हो और जरूरी काम समय पर पूरे किए जा सकें। कर्मचारियों और सहयोगियों का सहयोग मिलने पर काम का बोझ कुछ हल्का होगा।
उपाय- गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में घर के रखरखाव और व्यवस्था से जुड़े कार्यों पर ध्यान रहेगा। महिलाएं घर को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए बनाई गई योजनाओं को आज क्रियान्वित करेगी। घर की सजावट, मरम्मत या आवश्यक सामान से जुड़े कार्य पूरे होने से वातावरण अधिक सुखद और व्यवस्थित बनेगा। हालांकि खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना उचित रहेगा।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। उन्हें हर छोटी बड़ी बात पर लगातार रोकने या टोकने के बजाय उनकी बात समझने और उन्हें अपनी जिम्मेदारियां स्वयं निभाने का अवसर दें। अत्यधिक रोक टोक उनके आत्मविश्वास और आत्मबल को प्रभावित करेगा। प्रेमपूर्ण संवाद और उचित मार्गदर्शन से उन्हें सही दिशा देने का प्रयास करें।
उपाय- हरियाली और प्रकृति के करीब रहें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद और मधुर रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और सहयोग बना रहेगा, जिससे घर का वातावरण भी सकारात्मक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण विषय पर मिलकर चर्चा करने से बेहतर निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। एक दूसरे के लिए समय निकालने से रिश्ते में प्रेम और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
उपाय- गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आज कुछ धन निवेश करने की योजना बनायेंगे। बच्चों की शिक्षा, करियर या भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई आर्थिक योजना उपयोगी सिद्ध होगी। निवेश से पहले अपनी वित्तीय क्षमता और योजना से जुड़े सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लेना उचित रहेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन आध्यात्मिक रुचि और पारिवारिक समझदारी के साथ साथ कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। पूजा पाठ, ध्यान, धार्मिक स्थल की यात्रा या किसी आध्यात्मिक कार्य में समय बिताने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। इससे मानसिक तनाव कम करने और विचारों को संतुलित रखने में सहायता मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ने या परिस्थितियां अनुकूल न होने के कारण निर्धारित टारगेट को समय पर पूरा करने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार व्यवस्थित करें और वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक सहयोग लेने में संकोच न करें। अतिरिक्त प्रयास और धैर्य से स्थिति को संभालने में सफलता मिलेगी।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News