आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 07:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 22 सितंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक चतुर और बहुत समझदार होते हैं। इन लोगों में परिस्थितियों को भांपने की और उसके अनुसार स्वयं के विचारों और योजनाओं में परिवर्तन करने की अद्भुत समझ होती है। ये लोग बहुत अस्थिर विचारों वाले होते हैं। इनके विचारों में हमेशा एक नई सोच, नया परिवर्तन तथा अद्भुत तकनीक देखने को मिलती है। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी बातें, पुरानी परंपराओं को हमेशा बदलना चाहते हैं। मूलांक 4 वाले अपने आसपास, समाज और परिवार में पुरानी रूढ़िवादी सोच को बिल्कुल पसंद नहीं करते। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 4 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को बहुत बार रिसर्च एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अद्भुत कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक तकनीकी क्षेत्र में भी बहुत कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों की ये सभी आदतें अक्सर इनके आसपास के लोगों को इनके बारे में गलत सोचने पर मजबूर कर देती हैं। लोग इन्हें खुराफाती, शरारती, झगड़ालू एवं क्रांतिकारी समझने लगते हैं। मूलांक 4 वालों में तर्कशक्ति बहुत तेज होती है। ये लोग हर बात के तर्क को खोजते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल किसी की बातों में आकर कोई गलत काम करने से बचें। कोई भी फैसला भावनाओं में आकर न लें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। सितंबर के महीने में अपने भेद किसी को न बताएं अन्यथा लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में किसी रुके हुए काम को गति मिलेगी परंतु अपनी वाणी पर संयम रखें। दिसंबर के महीने का समय भी सोच-विचार कर व्यतीत करें। अकारण ही अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में अपने कामकाज को आगे बढ़ने का विचार बनाएंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में आधुनिक तकनीक को अपनाकर काम करने की कोशिश करेंगे। किसी विदेशी शैली को सीखने का भी मन बना सकते हैं। मार्च के महीने में किसी को कोई वायदा न करें। अप्रैल के महीने का समय निजी जीवन के नजरिए से ज्यादा व्यस्त रहेगा। रचना और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मई के महीने में अकस्मात धन लाभ के योग बनते हैं परंतु समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें। मां की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामले भी सामने आ सकते हैं। जुलाई के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बना कर रखें। अगस्त के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के अवसर प्राप्त होंगे, हालांकि पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावना भी बनती है।
उपाय- इस वर्ष की शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। चांदी के पात्र में जल पिएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। छोटी कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। केसर का तिलक लगाएं। चावल और दूध का दान मंदिर में करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com