आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Sunday, Mar 19, 2023 - 08:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। ये लोग प्रबंधन की कला में कुशल होते हैं। इन्हें हर क्षेत्र में एक कुशल प्रशासक के रूप में कार्य करते हुए देखा जाता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। अपने जीवन मूल्य और स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान, सत्ता और प्रसिद्धि कमाते हैं। ये लोग हमेशा उच्चतम स्तर पर एक नेता की तरह कार्य करना चाहते हैं। कभी किसी के दिशा-निर्देश पर कार्य नहीं कर सकते। इन्हें दूसरों के अधीन नौकरी करना पसंद नहीं होता। मुख्यतः मूलांक 1 वाले जातक स्वयं का कोई कार्य करना पसंद करते है। इन्हें राजनीति के क्षेत्र में भी कुशल रूप से कार्य करते हुए देखा गया है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आप भावनात्मक स्तर पर ज्यादा सक्रिय महसूस करेंगे। इस वर्ष मां के साथ आपके संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। नकदी धन की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। मार्च के महीने में कारोबार में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल के महीने में कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियां दोनों साथ-साथ चलेंगे। जिन्हें निभाने में आप बखूबी सक्षम हैं। मई के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। सरकारी कामों से जुड़ी कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। नकदी धन खर्च होगा। जून के महीने में आपके रूखे स्वभाव के कारण दांपत्य जीवन के सुख में कमी आ सकती है। जीवन साथी के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। जुलाई के महीने में अपने मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे तथा किसी सामाजिक काम में भागीदार बन सकते हैं। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। सितंबर के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग भी इस समय में शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। नवंबर के महीने में अकस्मात कुछ नकारात्मक परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। दिसंबर के महीने में किसी मांगलिक कार्य में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, अपनी वाणी पर संयम रखें।
वर्ष 2024 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा। फरवरी के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। गुड़ और शहद का सेवन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें