आज का राशिफल 30 सितंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 01:27 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। विदेश से जुड़े मामलों को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा, नौकरी या व्यवसाय के उद्देश्य से विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आवेदन, दस्तावेज और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के बल पर विदेश जाने की आपकी योजना को गति मिलेगी और भविष्य के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज अपने व्यवहार में विनम्रता और सहजता बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। लोगों के साथ सम्मान पूर्वक बातचीत करने से आपके संबंध मजबूत होंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात और बातचीत के माध्यम से भविष्य में उपयोगी अवसर प्राप्त होंगे। किसी नए कार्य या जिम्मेदारी से जुड़ा प्रस्ताव सामने आएगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सरकारी कार्यों से संबंधित मामलों में धन खर्च होने की सम्भावना है। किसी आवश्यक प्रक्रिया, दस्तावेज या सरकारी काम को आगे बढ़ाने के लिए निवेश करना पड़ेगा। वहीं धन के लेन-देन से जुड़े मामलों में दिन सकारात्मक रहेगा। रुका हुआ भुगतान प्राप्त होगा या किसी आर्थिक व्यवहार को सफलतापूर्वक पूरा करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपसी प्रेम, सहयोग और सामंजस्य का वातावरण रहेगा। घर में साथ बैठकर बातचीत करने और एक-दूसरे के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग और अपनापन आपको मानसिक संतोष देगा तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज घर में किसी करीबी रिश्तेदार के आगमन से वातावरण में उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनों के साथ मिलकर समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। स्नेह और खुशी के प्रतीक के रूप में उपहारों का आदान-प्रदान भी रहेगा। इस दौरान घरेलू खर्च सामान्य से अधिक होने के कारण बजट पर असर पड़ेगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं।  युवा वर्ग अपने करियर और भविष्य को लेकर गंभीरता से योजनाएं तैयार करेंगे। शिक्षा, नौकरी या व्यवसाय से संबंधित लक्ष्यों को लेकर एकाग्रता बढ़ेगी और उन्हें हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। भविष्य को मजबूत बनाने के लिए लिया गया कोई महत्वपूर्ण निर्णय आगे चलकर लाभदायक रहेंगे।
उपाय- गाय को गुड़ खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज सामाजिक और घरेलू गतिविधियों में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन इस भागदौड़ में अपने निजी और जरूरी कार्यों को नजरअंदाज न करें। किसी महत्वपूर्ण काम को समय पर पूरा न करने या भूल जाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए दिनभर की प्राथमिकताएं पहले से तय करना और जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। परिवार, काम और निजी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखें। व्यवस्थित दिनचर्या अपनाने से आप सभी कार्यों को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। एक साथ बहुत अधिक जिम्मेदारियां लेने के बजाय काम को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करेंगे तो तनाव कम रहेगा और महत्वपूर्ण कार्य भी समय पर पूरे होंगे।
उपाय- आलस्य से बचें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप पूरे उत्साह के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। परिवार के किसी युवा सदस्य की उपलब्धि से आपको गर्व और खुशी का अनुभव होगा। उसकी सफलता घर के सभी सदस्यों के लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी और पारिवारिक वातावरण में उत्साह बढ़ेगा।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News